केकड़ी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास से मनाया वसुंधरा राजे का 72वां जन्मदिन
केकड़ी- पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे सिंधिया का 72वां जन्मदिवस भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा महिला दिवस के रूप में हर्षोल
Govind Vaishnav
Chief Editor
Mar 08, 2025 • 2:20 AM IST
Share This Story
केकड़ी- पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे सिंधिया का 72वां जन्मदिवस भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा महिला दिवस के रूप में हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर देवगांव गेट स्थित गौशाला में गायों को गुड़ व हरा चारा खिलाकर सेवा दिवस के रूप में आयोजन किया गया। कार्यकर्ताओं ने राजे के दीर्घायु व स्वस्थ जीवन की मंगलकामना की।

भाजपा नेता राजेन्द्र विनायका, वरिष्ठ नेता रामदेव माली, बलराज मेहरचदांनी व पूर्व मंडल अध्यक्ष अनिल राठी ने इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने वसुंधरा राजे सिंधिया के मुख्यमंत्री कार्यकाल में किए गए विकास कार्यों की सराहना की। नेताओं ने बताया कि राजे के कार्यकाल में शुरू की गई जनकल्याणकारी योजनाओं ने राजस्थान को विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ाया और आज भी ये योजनाएं आमजन के लिए लाभकारी साबित हो रही हैं।
इस मौके पर मंडल अध्यक्ष रितेश जैन, धनराज चौधरी, धनराज नायक, रामबाबू सागरिया, कमल सांखला, सुरेश सेन, संजय बेनीवाल, भैरूलाल साहू, पार्षद सुरेश साहू, कैलाश चौधरी, मोहित सिखवाल, बनवारी बैरवा, प्रवीण राव, भानूप्रकाश, हिमांशु, बंटी माली, दावल सिंह, कालू चौधरी, दीपक सोनी, बाबूलाल घोसी, स्वामीनारायण, गोपाल चौधरी, सीके बोयत सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
देशवाली पंचायत चौरासी की बैठक में अतीक तंवर बने जिला उपाध्यक्ष
6.730 किलो डोडा पोस्त पाउडर बरामद, आरोपी गिरफ्तार
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
1 month ago
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
2 months ago