केकड़ी में योग और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, हार्टफुलनेस संस्था और विधिक सेवा समिति ने निभाई अहम भूमिका
केकड़ी- तालुका विधिक सेवा समिति केकड़ी द्वारा हार्टफुलनेस संस्था तथा महिला जन अधिकार समिति के संयुक्त तत्वावधान में योग तथा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
Govind Vaishnav
Chief Editor
Apr 17, 2025 • 7:09 AM IST
Share This Story
केकड़ी- तालुका विधिक सेवा समिति केकड़ी द्वारा हार्टफुलनेस संस्था तथा महिला जन अधिकार समिति के संयुक्त तत्वावधान में योग तथा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। योग के संबंध में जानकारी प्रदान कर उन्हें स्वस्थ जीवनशैली की ओर प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम में हार्टफुलनेस संस्था के प्रतिनिधि गिरीश गुप्ता ने मानव जीवन में योग के महत्व के बारे में बताया। प्रशिक्षक मनीष गहलोत ने उपस्थित व्यक्तियों को मेडिटेशन करवाया।

सभी को दैनिक जीवन में कुछ समय मेडिटेशन करने के लिए प्रेरित किया। तालुका विधिक सेवा समिति केकड़ी के अधिकार मित्र दिलखुश साधु ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की जनकल्याणकारी योजनाओं, राष्ट्रीय लोक अदालत और बाल विवाह रोकथाम की जानकारी से अवगत कराया। इस अवसर पर स्वयं सेवक श्री गजराज शर्मा, ब्लॉक संसाधन व्यक्ति श्री रणजीत सिंह केसावत, महिला जन अधिकार समिति से प्रतिनिधि श्री सिल्वेस्टर एरियल, प्रधान पचांयत समिति केकड़ी होनहार सिंह राठौड़, सहायक विकास अधिकारी महेन्द्र सिंह राठौड़ ने भी कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
देशवाली पंचायत चौरासी की बैठक में अतीक तंवर बने जिला उपाध्यक्ष
6.730 किलो डोडा पोस्त पाउडर बरामद, आरोपी गिरफ्तार
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
1 month ago
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
2 months ago