केकड़ी में विज्ञान मेला और क्विज प्रतियोगिता, विद्यार्थियों ने दिखाया नवाचार का हुनर
केकड़ी- पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, केकड़ी (जिला अजमेर) में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत विज्ञान मेला एवं विज्ञान व गणित क्विज प्रतियोगिता
Govind Vaishnav
Chief Editor
Sep 15, 2025 • 3:27 AM IST
Share This Story
केकड़ी- पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, केकड़ी (जिला अजमेर) में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत विज्ञान मेला एवं विज्ञान व गणित क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी विष्णु शर्मा, जिला विज्ञान मेला समन्वयक ब्रजराज शर्मा एवं विद्यालय प्रधानाचार्य ऋतु पराशर ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया। अतिथियों ने विद्यार्थियों को विज्ञान एवं तकनीकी के महत्व से अवगत कराया और नवाचार की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
मीडिया प्रभारी पारस जैन ने बताया कि जूनियर व सीनियर वर्ग में कुल 120 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रदर्शनी का अवलोकन अतिथियों, प्रधानाचार्य एवं निर्णायकों द्वारा किया गया। परिणामस्वरूप मॉडल जूनियर वर्ग में विजय सैनी, मॉडल सीनियर वर्ग में आस्था कंवर राठौर व पायल चौधरी प्रथम स्थान पर रहे। वहीं विज्ञान एवं गणित क्विज प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग से सत्यनारायण प्रजापत और सीनियर वर्ग से निदा कौसर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
इसके पश्चात राष्ट्रीय आविष्कार अभियान प्रभारी शंकरलाल रेगर ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन नंदकिशोर गुर्जर ने किया। इस अवसर पर दशरथ सिंह शक्तावत, रमेश डसानिया, देवेंद्र धाधोलिया, राजकुमार सुवालका, वेणु सेन, रामरतन चौधरी, दशरथ मीणा, डॉ. गोपाल, हंसराज मीणा, हेमंत भगत, उत्कर्ष, महेंद्र सिंह सांवरा गुर्जर, रेखा शर्मा, हरिराम दरोगा सहित विद्यालय का पूरा स्टाफ मौजूद रहा।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
एल्टो कार में छुपाकर ले जा रहे थे मादक पदार्थ, पुलिस ने दबोचे तीन आरोपी, केकड़ी में मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़
केकड़ी में बैरवा समाज एकजुट, छात्रावास निर्माण के लिए अभियान तेज
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
4 days ago
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
1 week ago