केकड़ी में विद्युत सेवाओं की समीक्षा: वृत स्तरीय बैठक में सुधार के निर्देश
केकड़ी, 11 दिसंबर 2024- जिला मुख्यालय पर स्थित अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के कार्यालय अधीक्षण अभियंता (पवस), अविविनिलि, केकडी में वृत स्तरीय समी
Govind Vaishnav
Chief Editor
Dec 11, 2024 • 6:48 AM IST
Share This Story
केकड़ी, 11 दिसंबर 2024- जिला मुख्यालय पर स्थित अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के कार्यालय अधीक्षण अभियंता (पवस), अविविनिलि, केकडी में वृत स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अधीक्षण अभियंता (पवस) अविविनिलि, केकडी एफ.आर. मीणा द्वारा की गई।

बैठक में अधीक्षण अभियंता (पवस), केकडी द्वारा केकडी वृत में आने वाले केकडी, सरवाड, सावर व भिनाय उपखंड के अंतर्गत लागु होने वाले नये बिलिंग सिस्टम के संबंध में, विभाग में चल रही प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना को बढावा देने, कृषि कनेक्शनों को प्राथमिकता से जारी करने व सभी श्रेणी के लंबित कनेक्शन जारी करने, जले हुये ट्रांसफार्मरों को समय से बदलने व पुनः भंडार में जमा कराने हेतु अधिकारियों को निर्देषित किया गया एवं साथ ही राजस्व वसूली शत प्रतिषत प्राप्त करने, विद्युत छिजत कम करने, लोक अदालतों के माध्यम से पीडीसी उपभोक्ताओं की रिकवरी करने तथा उपभोक्ताओं की शिकायतों का अविलम्ब निराकरण करने हेतु दिशा-निर्देश दिये गये है।

बैठक में अरुण जांगिड़ अधिशाषी अभियंता, मुकेश मीणा, सहायक अभियंता (पवस), केकडी, ब्रिजेन्द्र सिंह, सहायक अभियंता (पवस), सावर व श्री अरिहंत जैन, सहायक अभियंता (पवस), भिनाय सहित केकडी वृत के अधीन सभी सहायक राजस्व अधिकारी तथा कनिष्ठ अभियंता उपस्थित रहे।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
देशवाली पंचायत चौरासी की बैठक में अतीक तंवर बने जिला उपाध्यक्ष
6.730 किलो डोडा पोस्त पाउडर बरामद, आरोपी गिरफ्तार
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
1 month ago
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
2 months ago