केकड़ी में वंदे मातरम् के 150 वर्ष पर उत्साहपूर्ण आयोजन, राष्ट्रगीत के सम्मान में ‘वंदे मातरम् रन’ और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उमड़ा जनसैलाब
केकड़ी, 7 नवम्बर। राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को उपखंड मुख्यालय केकड़ी पर “वंदे मातरम् रन” और “वंदे मातरम् थीम पर
Govind Vaishnav
Chief Editor
Nov 07, 2025 • 6:40 AM IST
Share This Story
केकड़ी, 7 नवम्बर। राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को उपखंड मुख्यालय केकड़ी पर “वंदे मातरम् रन” और “वंदे मातरम् थीम पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम” का भव्य आयोजन किया गया।

सुबह 7:30 बजे राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, केकड़ी से प्रारंभ हुई वंदे मातरम् रन महाराणा प्रताप सर्किल तक निकाली गई। इस देशभक्ति दौड़ में शहर के सैकड़ों नागरिकों, युवाओं, विद्यार्थियों तथा विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। लगभग 300 से 400 प्रतिभागियों ने एकजुट होकर देशभक्ति का संदेश दिया।
शाम 4 बजे नगरपालिका रंगमंच, केकड़ी पर वंदे मातरम् थीम पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के सामूहिक गायन से हुई। इसके बाद विद्यालयों और महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं, जिनमें देशभक्ति की भावना झलकती रही।
कार्यक्रम में पंचायत समिति प्रधान होनहार सिंह राठौड़, अतिरिक्त जिला कलक्टर एवं उपखंड अधिकारी केकड़ी, पुलिस उपाधीक्षक केकड़ी तथा मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी केकड़ी सहित अनेक विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने संयुक्त रूप से वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ को जनभागीदारी और देशप्रेम के उत्सव के रूप में मनाया।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
एल्टो कार में छुपाकर ले जा रहे थे मादक पदार्थ, पुलिस ने दबोचे तीन आरोपी, केकड़ी में मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़
केकड़ी में बैरवा समाज एकजुट, छात्रावास निर्माण के लिए अभियान तेज
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
4 days ago
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
1 week ago