केकड़ी में विशाल निःशुल्क नेत्र चिकित्सा व ऑपरेशन शिविर आयोजित
केकड़ी- होटल लक्ष्मी पैलेस व द वाइब्रेंट एकेडमी स्कूल केकड़ी में गोमाबाई नेत्रालय भीलवाड़ा व जिला अंधता निवारण समिति के सहयोग से विशाल निःशुल्क नेत्र चिकित्
Govind Vaishnav
Chief Editor
Oct 05, 2025 • 7:17 AM IST
Share This Story
केकड़ी- होटल लक्ष्मी पैलेस व द वाइब्रेंट एकेडमी स्कूल केकड़ी में गोमाबाई नेत्रालय भीलवाड़ा व जिला अंधता निवारण समिति के सहयोग से विशाल निःशुल्क नेत्र चिकित्सा व ऑपरेशन शिविर आयोजित हुआ।

शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि महेश कुमार गर्ग (ट्रस्टी, गोमाबाई नेत्रालय) ने दीप प्रज्वलन कर किया। अध्यक्ष एम.जे.एफ. लायन रामकिशोर गर्ग, विशिष्ट अतिथि अनिल बी. गोयल, जगदीश स्वरूप मेवाड़ा, लायन दिनेश स्वरूप मेवाड़ा, लायन दिनेश गर्ग, लायन सतीश मालू, आनंद स्वरूप मेवाड़ा एवं अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
महेश गर्ग ने कहा, “आंख है तो जहां है, गोमाबाई नेत्रालय का उद्देश्य हर व्यक्ति को नेत्र ज्योति प्रदान करना है।” उन्होंने शीघ्र ही केकड़ी में विजन सेंटर शुरू करने की घोषणा की।शिविर में 375 मरीजों की जांच, 75 को चश्मे एवं 151 मरीजों के ऑपरेशन हेतु भर्ती की गई। सभी मरीजों को दवाएं, भोजन, परिवहन व अन्य सुविधाएं निःशुल्क दी गईं। वेलनेस कोच रोमिता पारीक ने 75 रोगियों को स्वास्थ्य परामर्श दिया तथा फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. सौरभ ने 65 मरीजों का उपचार किया।कार्यक्रम का आयोजन मेवाड़ा परिवार द्वारा स्व. श्रीमती रामकन्या देवी मेवाड़ा की पुण्य स्मृति में किया गया।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
देशवाली पंचायत चौरासी की बैठक में अतीक तंवर बने जिला उपाध्यक्ष
6.730 किलो डोडा पोस्त पाउडर बरामद, आरोपी गिरफ्तार
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
1 month ago
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
2 months ago