केकड़ी में विशाल रक्तदान शिविर आज 8 जून को
केकड़ी- भारत विकास परिषद शाखा केकड़ी ,श्री क्षत्रिय सभा केकड़ी एवं श्री साईं निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान केकड़ी के संयुक्त तत्वाधान विशाल रक
Govind Vaishnav
Chief Editor
Jun 07, 2024 • 8:07 AM IST
Share This Story

केकड़ी- भारत विकास परिषद शाखा केकड़ी ,श्री क्षत्रिय सभा केकड़ी एवं श्री साईं निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान केकड़ी के संयुक्त तत्वाधान विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन आज होगा । श्री क्षत्रीय सभा के कोषाध्यक्ष शंकर सिंह राठौड़ ने बताया कि वीर शिरोमणी महाराणा प्रताप जयंती के उपलक्ष पर जयंती के पूर्व दिवस आज 8 जून शनिवार को विशाल रक्तदान शिविर लगाया जाएगा ।


यह शिविर प्रातः 9 बजे से दोपहर 3 तक केकडी के अजमेर रोड़ स्थित राजपूत समाज की जगदंबा छात्रावास में आयोजित किया जाएगा । राठौड़ ने कहा कि मानव सेवार्थ विशाल रक्तदान शिविर आयोजन किया जा रहा है जिससे कि मानव जीवन को बचाया जा सके । जीवन जीने के लिए रक्त का बहुत ही महत्व ये सभी को विदित है । आज रक्त की कमी की वजह से हजारों व्यक्ति असमय ही कल के ग्रास बन रहे हैं और आज के इस वैज्ञानिक युग भी में रक्त का कृत्रिम निर्माण करना संभव नहीं है। रक्त की जरूरत पड़ने पर यह केवल मनुष्य द्वारा ही डोनेट कर मरीज को रक्त उपलब्ध करवाया जाता है । युवाओं ,शिक्षण संस्थानो, कोचिंग सेंटर, स्कूल के युवाओं व्यवसाय और सरकारी व गैर सरकारी नौकरी करने वालों और आम जनता से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान शिविर स्थल राजपूत छात्रावास पहुंचकर अपना रक्तदान जरूर करें और अन्य लोगों से भी रक्तदान करने के लिए प्रेरित करे ।

Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
देशवाली पंचायत चौरासी की बैठक में अतीक तंवर बने जिला उपाध्यक्ष
6.730 किलो डोडा पोस्त पाउडर बरामद, आरोपी गिरफ्तार
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
1 month ago
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
2 months ago