केकड़ी में शिक्षक संघ ने एमडीएम और अवकाश प्रकरणों को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी का किया घेराव, तीन बिंदुओं पर बनी सहमति
केकड़ी । राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय उपशाखा केकड़ी के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को जिला संरक्षक बिरदीचन्द वैष्णव एवं जिलाध्यक्ष महेश शर्मा के संयुक्त नेतृत्व
Govind Vaishnav
Chief Editor
Sep 26, 2024 • 6:32 AM IST
Share This Story
केकड़ी । राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय उपशाखा केकड़ी के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को जिला संरक्षक बिरदीचन्द वैष्णव एवं जिलाध्यक्ष महेश शर्मा के संयुक्त नेतृत्व में विभिन्न शिक्षक समस्याओं को लेकर केकडी के जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक शिक्षा कार्यालय में प्रदर्शन किया और जिला शिक्षा अधिकारी गोविन्दनारायण शर्मा का घेराव कर आक्रोश व्यक्त किया। इस दौरान आक्रोशित शिक्षक कार्यकर्ताओं ने कार्यालय में जमकर नारेबाजी की।वहीं शिक्षक समस्याओं के समाधान के लिए DEO द्वारा लिखित में आश्वासन देने पर बनी बात 3 बिंदुओं पर बनी सहमति


उपशाखा मंत्री भागचन्द लखारा ने बताया कि जिलेभर की सरकारी स्कूलाें में विद्यार्थियों के लिए पोषाहार बनाने वाली कुक कम हेल्पर शिक्षा विभाग की उदासीनता के चलते आर्थिक परेशानी का सामना कर रही हैं। इन्हें अप्रेल से लेकर अगस्त तक के मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है और सितम्बर भी बीतने के कगार पर है जिसके कारण इनके घराें में चूल्हा तक जलाना मुश्किल हाे रहा है। सरकार की ओर से कुक कम हेल्पर को मात्र 2143 रुपये मानदेय दिया जाता है, जो भी उन्हें समय पर नहीं मिलता। वार्ता के दौरान संभाग संगठन मंत्री सुरेश चौहान, विभाग संगठन मंत्री जितेन्द्र सिंह राठौड़ और जिला उप सभाध्यक्ष मोजेन्द्र सिंह राव ने भी अपने सुझाव दिए।

अंत में संगठन और डीईओ के मध्य हुई वार्ता में एमडीएम भुगतान हेतु जिन ब्लॉक की एमपीआर प्राप्त हो जाएगी, उनका पांच अक्टूबर तक भुगतान करने, कार्यालय स्तर पर पेंडिंग अवकाश प्रकरणों का आगामी मंगलवार तक निस्तारण करने और एमडीएम की अग्रिम राशि हेतु आयुक्तालय को मांग पत्र प्रेषित करने सहित तीन बिंदुओं पर सहमति बनी। इस अवसर पर जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष कैलाशचन्द जैन, प्राध्यापक सदस्य श्याम सुन्दर वैष्णव, शारीरिक शिक्षक प्रतिनिधि मदनमोहन परेवा, ईद मोहम्मद, जिला खेल प्रकोष्ठ अधिकारी सत्यनारायण चौधरी, उपशाखा मंत्री भागचन्द लखारा, कोषाध्यक्ष प्रदीप जैन, क्षेत्रीय संगठन मंत्री रामबाबू स्वर्णकार, सावर उपशाखा मंत्री प्रहलाद कुमावत, संजय वैष्णव, हरिनारायण बीदा, दिनेश कुमार वैष्णव एवं अशोक कुमार मीणा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
एल्टो कार में छुपाकर ले जा रहे थे मादक पदार्थ, पुलिस ने दबोचे तीन आरोपी, केकड़ी में मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़
केकड़ी में बैरवा समाज एकजुट, छात्रावास निर्माण के लिए अभियान तेज
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
4 days ago
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
1 week ago