केकड़ी में श्री जैन श्वेतांबर तपागच्छ मूर्ति पूजक संघ द्वारा संक्रांति महामांगलिक पर्व का आयोजन
केकड़ी। श्री जैन श्वेतांबर तपागच्छ मूर्ति पूजक संघ के तत्वाधान में एवं चातुर्मास हेतु विराजित शासन प्रभावीका सौम्या प्रभा श्री जी मा. सा. आदि ठाणा 4 की पावन
Govind Vaishnav
Chief Editor
Jul 16, 2024 • 5:45 AM IST
Share This Story
केकड़ी। श्री जैन श्वेतांबर तपागच्छ मूर्ति पूजक संघ के तत्वाधान में एवं चातुर्मास हेतु विराजित शासन प्रभावीका सौम्या प्रभा श्री जी मा. सा. आदि ठाणा 4 की पावन निश्रा में आज से संक्रांति महामांगलिक पर्व का आयोजन हुआ। सब्जी मंडी स्थित श्री ओसवाल संस्था भवन में सर्वप्रथम श्री आत्म वल्लभ आत्मा आराधना भवन के अनावरण लाभार्थी खेमचंद जी (सोनू) लोढा परिवार द्वारा श्री सुधर्मा स्वामी पाट का अनावरण एवं पूजन हुआ।

इसके बाद आज के संक्रांति पर्व के लाभार्थी राजेंद्र कुमार सुरेंद्र कुमार धूपिया परिवार द्वारा पंजाब केसरी विजय वल्लभ सूरीश्वर जी महाराज साहब की प्रतिकृति के आगे दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण किया गया। पूज्या साध्वी जी भगवंत ने मंगलाचरण से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। श्री चंद्रशीतल महिला मंडल, कुसुम जी धूपिया, हर्षिता मुथा ने गुरु भक्ति गीत प्रस्तुत किए। दिया चोरडिया एवं आरवी तातेड़ ने सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया। अतुल धूपिया ने इस कार्यक्रम का संचालन किया।

पूज्य साध्वी सौम्या दर्शना श्री जी महाराज साहब ने संक्रांति का महत्व समझाया तथा जिनवाणी सेवा, साधार्मिक भक्ति आदि तत्वों पर गहरा प्रकाश डाला। रिखब चंद धम्माणी द्वारा संक्रांति भजन गाय गया। लाभार्थी परिवार द्वारा मां मांगलिक के पश्चात श्रावक श्राविकाओं में अल्पाहार एवं प्रभावना बांटी गई। संघ अध्यक्ष सुरेंद्र धूपिया ने बताया कि चातुर्मास अंतर्गत प्रतिमास संक्रांति महामांगलिक पर्व का आयोजन किया जाएगा।

Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
देशवाली पंचायत चौरासी की बैठक में अतीक तंवर बने जिला उपाध्यक्ष
6.730 किलो डोडा पोस्त पाउडर बरामद, आरोपी गिरफ्तार
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
1 month ago
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
2 months ago