केकड़ी में शहीद हेमू कालानी का 82वां बलिदान दिवस भावपूर्ण श्रद्धांजलि के साथ मनाया गया
केकड़ी :- बंजारा मोहल्ला स्थित सिंधी मंदिर में कल सिंधी संरक्षक मंडल,सिंधी भ्रात्री मंडल,सिंधी नवयुवक मंडल के तत्वावधान में शहीद हेमू कालानी के 82वें बलिदान
Govind Vaishnav
Chief Editor
Jan 22, 2025 • 7:30 AM IST
Share This Story
केकड़ी :- बंजारा मोहल्ला स्थित सिंधी मंदिर में कल सिंधी संरक्षक मंडल,सिंधी भ्रात्री मंडल,सिंधी नवयुवक मंडल के तत्वावधान में शहीद हेमू कालानी के 82वें बलिदान दिवस पर नम आखों से याद कर तस्वीर पर माला चढ़ाकर पुष्पांजलि अर्पित कर याद किया गया। सिंधी भ्रात्री मंडल के मीडिया प्रभारी राम चन्द टहलानी ने बताया कि इस दौरान अमर शहीद हेमू कालानी की तस्वीर पर संरक्षण मंडल के अध्यक्ष बलराज मेहरचंदानी ने दीप जलाकर,सिंधी भ्रात्री मंडल अध्यक्ष चेतन भगतानी ने माल्यार्पण कर अगरबत्ती जलाकर अपनी श्रद्धांजलि स्वरुप पुष्पांजलि अर्पित की।

इस दौरान उपस्थित समाज के सभी बंधुओ ने भी पुष्पांजलि अर्पित कर हेमू कालानी अमर रहे,जब तक सूरज चांद रहेगा, हेमू कालानी का नाम रहेगा,वन्देमातरम,आयो लाल-झूलेलाल के नारे लगाए। मंडल खजांची नरेश कारीहा ने अपने उद्बोधन में बताया कि महज 20 वर्ष की उम्र में देश भक्ति से सरोबार इस बहादुर वीर सपूत हेमू कालानी ने देश की खातिर हंसते-हंसते अपनी जान न्योछावर कर दी,आज हमें इससे शिक्षा लेनी चाहिए, मैहरचंदानी ने कहा कि बहुत ही छोटी उम्र लेकिन देश की आजादी के प्रति जुनून और जज्बे से वीर सपूत हेमू कालानी का नाम इतिहास में अमर हो गया । महिला मंडल की ओर से बहन ईश्वरी होतचंदानी ने भी अपने श्रद्धा सुमन अर्पित कर वीर सपूत हेमू कालानी को श्रद्धांजलि अर्पित करी। नवयुवक मंडल के पूर्व अध्यक्ष पंकज होतचंदानी द्वारा समाज के बच्चों के लिए भारत माता के साथ हेमू कॉलोनी की रेखांकित तस्वीर पत्र दिया गया जिसे कलर्स भरकर जमा करवाने के लिए कहा गया।सिंधी नवयुवक मंडल के अध्यक्ष योगेश कोरवानी के सानिध्य में कई युवाओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस दौरान समस्त संगत द्वारा विधानसभा स्पीकर वासुदेव देवनानी की अच्छी सेहत के लिए अरदास की गई।

Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
एल्टो कार में छुपाकर ले जा रहे थे मादक पदार्थ, पुलिस ने दबोचे तीन आरोपी, केकड़ी में मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़
केकड़ी में बैरवा समाज एकजुट, छात्रावास निर्माण के लिए अभियान तेज
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
4 days ago
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
1 week ago