केकड़ी में सात दिवसीय एक्यूप्रेशर चिकित्सा शिविर का आयोजन, 1 जून से 7 जून तक लायंस भवन में होगा आयोजन, विशेषज्ञ देंगे सेवाएं
केकड़ी- लायंस क्लब केकड़ी के तत्वावधान में एक्यूप्रेशर एवं सुजोक चिकित्सा पद्धति पर आधारित एक विशाल सात दिवसीय नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन 1 जून
Govind Vaishnav
Chief Editor
May 30, 2025 • 5:58 AM IST
Share This Story
केकड़ी- लायंस क्लब केकड़ी के तत्वावधान में एक्यूप्रेशर एवं सुजोक चिकित्सा पद्धति पर आधारित एक विशाल सात दिवसीय नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन 1 जून से 7 जून 2025 तक लायंस भवन, पोकी नाड़ी, जयपुर रोड केकड़ी में किया जा रहा है। प्रांतीय सभापति लायन एस. एन. न्याति ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर में एक्यूप्रेशर रिसर्च ट्रेनिंग ट्रीटमेंट इंस्टीट्यूट, प्रतापनगर जोधपुर से विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. वीरेंद्र जैन, डॉ. एस. के. चौधरी (एमडीएम एक्यूप्रेशर) एवं डॉ. गर्विता चौधरी (डीएटी) सेवाएं देंगे।

चिकित्सा सेवाएं प्रतिदिन सुबह 8:00 से दोपहर 1:00 बजे तक एवं शाम 3:00 से रात 8:00 बजे तक उपलब्ध रहेंगी।लायंस क्लब केकड़ी अध्यक्ष लायन राकेश जैन ने बताया कि यह चिकित्सा पद्धति बिना दवा या सर्जरी के उपचार पर आधारित है, जिसमें शरीर के विशिष्ट बिंदुओं पर दबाव एवं मैग्नेटिक तकनीक द्वारा विभिन्न रोगों का इलाज किया जाएगा।

क्लब के सचिव लायन निरंजन चौधरी ने बताया कि उपचार की प्रभावशीलता हेतु रोगी को प्रतिदिन उपस्थित रहना आवश्यक होगा, जिसमें प्रतिदिन 15 से 20 मिनट का सत्र होगा। कोषाध्यक्ष लायन भागचंद मूंदड़ा ने बताया कि सात दिवसीय शिविर के लिए रजिस्ट्रेशन शुल्क केवल ₹100 निर्धारित किया गया है। शिविर में भाग लेने के लिए इच्छुक मरीजों से अपील की गई है कि समय पर पंजीकरण कराकर लाभ प्राप्त करें।

Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
देशवाली पंचायत चौरासी की बैठक में अतीक तंवर बने जिला उपाध्यक्ष
6.730 किलो डोडा पोस्त पाउडर बरामद, आरोपी गिरफ्तार
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
1 month ago
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
2 months ago