केकड़ी में सामूहिक विवाह सम्मेलन की तैयारियां पूर्ण, गणपति स्थापना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत
केकड़ी में वैष्णव बैरागी समाज द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। आगामी 12 नवंबर को अजमेर रोड स्थित वैष्णव छात्रावास भवन में
Govind Vaishnav
Chief Editor
Nov 06, 2024 • 4:04 AM IST
Share This Story
केकड़ी में वैष्णव बैरागी समाज द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। आगामी 12 नवंबर को अजमेर रोड स्थित वैष्णव छात्रावास भवन में यह आयोजन होगा, जिसमें समाज के कई प्रतिष्ठित लोग और भामाशाह आर्थिक योगदान और आवश्यक सामग्री का दान कर इस पुनीत कार्य में अपना सहयोग कर रहे हैं। बुधवार को सम्मेलन की विधिवत शुरुआत गणपति स्थापना के साथ की गई। वैष्णव छात्रावास भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में सामूहिक विवाह सम्मेलन समिति के सदस्य और समाज के प्रमुख सदस्यों ने पंडितों की उपस्थिति में विनायक स्थापना की पूजा-अर्चना की।

इस सम्मेलन में समाज के अध्यक्ष पहलाद दास वैष्णव रामपुरा, सामूहिक विवाह सम्मेलन के अध्यक्ष सीताराम वैष्णव सलारी और अन्य गणमान्य सदस्य जैसे चतुर्भुज दास वैष्णव तसवारिया, रामपाल दास वैष्णव सलारी, राधा कृष्णा वैष्णव, प्रकाश वैष्णव, बनवारी वैष्णव, बृज किशोर वैष्णव बघेरा और सैकड़ों समाज बंधुओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। सामूहिक विवाह सम्मेलन में कई जोड़ों का विवाह संपन्न होगा, और इस अवसर को सफल बनाने के लिए समाज के भामाशाहों ने बड़े पैमाने पर आर्थिक और सामग्री का योगदान किया है।

Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
देशवाली पंचायत चौरासी की बैठक में अतीक तंवर बने जिला उपाध्यक्ष
6.730 किलो डोडा पोस्त पाउडर बरामद, आरोपी गिरफ्तार
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
1 month ago
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
2 months ago