केकड़ी में 13 डॉक्टर और 3 सीए का किया सम्मान
केकड़ी लायंस क्लब केकड़ी द्वारा राजकीय जिला चिकित्सालय केकड़ी में 13 चिकित्सा अधिकारियों का सम्मान किया गया। लायंस क्लब के सचिव निरंजन चौधरी ने बताया कि प्र
Govind Vaishnav
Chief Editor
Jul 01, 2024 • 5:35 AM IST
Share This Story
केकड़ी लायंस क्लब केकड़ी द्वारा राजकीय जिला चिकित्सालय केकड़ी में 13 चिकित्सा अधिकारियों का सम्मान किया गया। लायंस क्लब के सचिव निरंजन चौधरी ने बताया कि प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर नवीन जांगिड़,मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी उदाराम,अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र वर्मा, चिकित्सा अधिकारी डॉ.अनूप कुमार,डॉ. अभिषेक जैन,डॉ. लालकृष्ण कुमावत, डॉ. लोकेश धाकड़,डॉ. रामकिशोर ढारवाल,डॉ. अजय कुमार,डॉ. अभिषेक पारीक,डॉ. सीमा नरवरिया, उप नियंत्रक डॉ. मुकेश गोढ,सेवानिवृत प्रमुख चिकित्सा अधिकारी राजकीय जिला चिकित्सालय टोंक डॉ. बृजेश गुप्ता को सोल ओढ़ाकर माला पहनाकर स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।

प्रांतीय सभापति एवं प्रोजेक्ट चेयरमैन लायन एस एन न्याति ने कहा कि मानव की सच्ची सेवा जो कर सकता है वह डॉक्टर है। आज डॉक्टर डे पर हम सभी केकड़ी विधानसभा क्षेत्र के चिकित्सकों का हृदय से सम्मान करते हैं और उनसे अपेक्षा रखते हैं कि बीमार की सही चिकित्सा कर पुण्य कमाते रहे। लायंस क्लब अध्यक्ष राकेश जैन ने सभी का स्वागत किया। लायंस क्लब के कोषाध्यक्ष भागचंद मूंदड़ा ने बताया कि आज सी.ए. दिवस पर सी.ए.विकास महेश्वरी,सी.ए. हिमांशु सिंघल, सी.ए. प्रिंस टॉक का भी माला पहनाकर स्मृति चिन्ह प्रदान कर सोल ओढ़ाकर सम्मान किया गया।

लायन पदम रांटा, विनय कटारिया राजेंद्र सोनी,दिनेश गर्ग,जगदीश फतेहपुरिया क्षेत्रीय अध्यक्ष लायन मुरारी गर्ग, पुरषोत्तम गर्ग,भरत महेश्वरी,संजय जैन ने सभी चिकित्सकों और सी.ए. का सम्मान कर डॉक्टर डे एवं सी.ए. डे की बधाई व शुभकामनाएं दी।




Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
एल्टो कार में छुपाकर ले जा रहे थे मादक पदार्थ, पुलिस ने दबोचे तीन आरोपी, केकड़ी में मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़
केकड़ी में बैरवा समाज एकजुट, छात्रावास निर्माण के लिए अभियान तेज
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
4 days ago
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
1 week ago