केकड़ी में 14 वर्षीय जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता संपन्न, विजेताओं का सम्मान
केकड़ी। श्री सुधासागर दिगंबर जैन विद्या विहार सीनियर सैकण्डरी स्कूल के तत्वावधान में आयोजित 14 वर्ष आयुवर्ग की 68वीं जिला स्तरीय छात्र क्रिकेट प्रतियोगिता गु
Govind Vaishnav
Chief Editor
Sep 19, 2024 • 6:39 AM IST
Share This Story
केकड़ी। श्री सुधासागर दिगंबर जैन विद्या विहार सीनियर सैकण्डरी स्कूल के तत्वावधान में आयोजित 14 वर्ष आयुवर्ग की 68वीं जिला स्तरीय छात्र क्रिकेट प्रतियोगिता गुरुवार को समारोहपूर्वक सम्पन्न हुई। स्कूल प्रांगण में आयोजित समापन समारोह के मुख्य अतिथि ब्लॉक शिक्षा अधिकारी विष्णु शर्मा थे, जबकि अध्यक्षता स्कूल के निदेशक अजय जैन ने की।

समारोह के प्रारंभ में स्कूल की कक्षा नौ की छात्रा सुनिधि जांगीड़ व ग्रुप ने अतिथियों के स्वागत में सुंदर गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के अंतर्गत अतिथियों ने प्रतियोगिता की विजेता टीम पहल पब्लिक उच्च प्राथमिक विद्यालय, देवलियाकलां, उपविजेता टीम राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, चांपानेरी तथा तीसरे स्थान पर रही राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, दौलतपुरा की टीम के खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। देवलियाकलां स्कूल के खिलाड़ी लक्की बैरवा को सर्वश्रेष्ठ बॉलर और दौलतपुरा स्कूल के खिलाड़ी सिद्धार्थ भाट को सर्वश्रेष्ठ बैट्समैन का पुरस्कार दिया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि विष्णु शर्मा ने सभी खिलाड़ियों को नियमित अभ्यास कर बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा दी। स्कूल के निदेशक अजय जैन द्वारा प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए सभी का आभार व्यक्त किया गया। इस मौके पर स्कूल के प्रधानाचार्य एस एन खण्डेलवाल, उपप्रधानाचार्य कैलाशचंद शर्मा व शारीरिक शिक्षक सत्यनारायण गुर्जर व प्रतियोगिता के तकनीकी सलाहकार कृष्ण गोपाल मीणा सहित कई शिक्षकगण मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन श्रीनारायण शर्मा ने किया।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
एल्टो कार में छुपाकर ले जा रहे थे मादक पदार्थ, पुलिस ने दबोचे तीन आरोपी, केकड़ी में मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़
केकड़ी में बैरवा समाज एकजुट, छात्रावास निर्माण के लिए अभियान तेज
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
4 days ago
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
1 week ago