केकड़ी में 180 एमएम बारिश से जलमग्न सड़कें और मोहल्ले: एसडीआरएफ की टीम ने संभाली कमान
केकड़ी: पिछले तीन दिनों की मूसलाधार बारिश ने केकड़ी में जनजीवन को पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया है। जल संसाधन विभाग के अनुसार, इन तीन दिनों में 180 एमएम स
Govind Vaishnav
Chief Editor
Aug 04, 2024 • 11:30 PM IST
Share This Story
केकड़ी: पिछले तीन दिनों की मूसलाधार बारिश ने केकड़ी में जनजीवन को पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया है। जल संसाधन विभाग के अनुसार, इन तीन दिनों में 180 एमएम से अधिक बारिश हो चुकी है।

केकड़ी में तेज बारिश के बाद नगर परिषद रोड जलमग्न हो गया है। तेली मोहल्ले में गली जलमग्न हो गई, एसडीआरएफ की टीम ने तेली मोहल्ले से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाना शुरू कर दिया है। इसी प्रकार, बस स्टैण्ड, अस्थल मोहल्ला, और पुराना अस्पताल रोड सहित कई इलाकों में पानी भर गया है।जिससे वहां की दुकानें और घरों में पानी घुस गया है।
प्रशासनिक कदम और स्कूलों में अवकाश
जिला कलेक्टर श्वेता चौहान ने आज और कल स्कूलों में अवकाश की घोषणा की है। नगर परिषद आयुक्त बंटी राजपूत के साथ मिलकर प्रभावित इलाकों का जायजा ले रही हैं और राहत कार्यों का निरीक्षण कर रही हैं।
केकड़ी में भारी बारिश से उत्पन्न संकट को देखते हुए प्रशासन ने राहत कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया है। स्थानीय निवासियों से अपील की गई है कि वे सावधानी बरतें और अनावश्यक रूप से बाहर न निकलें।










Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
देशवाली पंचायत चौरासी की बैठक में अतीक तंवर बने जिला उपाध्यक्ष
6.730 किलो डोडा पोस्त पाउडर बरामद, आरोपी गिरफ्तार
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
1 month ago
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
2 months ago