केकड़ी में 3 सितंबर को निःशुल्क आंखों का ऑपरेशन कैंप
केकड़ी, 31 अगस्त 2024- लायंस क्लब केकड़ी और डीडी नेत्र फाउंडेशन कोटा के संयुक्त तत्वावधान में 3 सितंबर, मंगलवार को एक विशेष निःशुल्क आंखों का ऑपरेशन कैंप आय
Govind Vaishnav
Chief Editor
Aug 31, 2024 • 5:27 AM IST
Share This Story
केकड़ी, 31 अगस्त 2024- लायंस क्लब केकड़ी और डीडी नेत्र फाउंडेशन कोटा के संयुक्त तत्वावधान में 3 सितंबर, मंगलवार को एक विशेष निःशुल्क आंखों का ऑपरेशन कैंप आयोजित किया जाएगा। प्रांतीय सभापति और प्रोजेक्ट चेयरमैन लायन एस. एन. न्याती ने जानकारी दी कि यह कैंप स्वर्गीय हंसराज जी खाखल, स्वर्गीय श्रीमती सुगनी देवी खाखल, और स्वर्गीय लायन सीताराम चौधरी की पुण्य स्मृति में आयोजित किया जा रहा है। इस आयोजन में लायन सीमा चौधरी, लायन हिमांशु चौधरी, लायन रिया चौधरी और प्रियांशु चौधरी का महत्वपूर्ण योगदान रहेगा।

लायंस क्लब केकड़ी के अध्यक्ष लायन राकेश जैन ने बताया कि 3 सितंबर को कैंप में भर्ती होने वाले मरीजों को कोटा ले जाया जाएगा, जहां 4 सितंबर को उनका ऑपरेशन किया जाएगा। क्लब के सचिव निरंजन चौधरी ने बताया कि मरीजों के लिए आने-जाने, भोजन और आवास की व्यवस्थाएं पूरी तरह निःशुल्क होंगी, जिससे उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो।
कैंप के दौरान, 3 सितंबर को प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक डॉक्टर रामेश्वर चौधरी द्वारा एक निःशुल्क फिजियोथैरेपी शिविर भी लगाया जाएगा। इस शिविर में कमर दर्द, घुटनों का दर्द, हाथ और पैर के दर्द से संबंधित मरीजों का इलाज किया जाएगा। कोषाध्यक्ष भागचंद मूंदड़ा ने बताया कि इस कैंप के माध्यम से क्षेत्र के कई जरूरतमंद मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त होंगी, जो कि लायंस क्लब केकड़ी और डीडी नेत्र फाउंडेशन का एक सराहनीय कदम है।


Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
देशवाली पंचायत चौरासी की बैठक में अतीक तंवर बने जिला उपाध्यक्ष
6.730 किलो डोडा पोस्त पाउडर बरामद, आरोपी गिरफ्तार
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
1 month ago
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
2 months ago