केकड़ी में 68वीं राज्य स्तरीय सॉफ्ट बॉल प्रतियोगिता: 17 व 19 वर्ष छात्राओं की 108 टीमें ले रही हैं भाग
68 वीं राज्य स्तरीय माध्यमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालय 17 व 19 वर्ष छात्राओं की सॉफ्ट बॉल प्रतियोगिताऐं राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय केकड़
Govind Vaishnav
Chief Editor
Oct 02, 2024 • 8:21 AM IST
Share This Story
68 वीं राज्य स्तरीय माध्यमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालय 17 व 19 वर्ष छात्राओं की सॉफ्ट बॉल प्रतियोगिताऐं राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय केकड़ी में आयोजित की जा रही है । संयोजिका व प्रधानाचार्य हेमन पाठक ने बताया कि दिनांक 4 अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में राजस्थान के 50 जिलों से 17 व 19 वर्ष की 100 टीमें व स्पोर्ट्स अकादमी की 8 टीमें कुल 108 टीमें भाग लेंगी ।

समस्त टीमों की खिलाड़ियों के आवास हेतु केकड़ी स्थित राजकीय व निजी विद्यालयों में व्यवस्था की गई । रजिस्ट्रेशन, मैदान संबंधित सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है ।आज विभिन्न मैच हेतु जिला शिक्षा अधिकारी गोविंद नारायण शर्मा,संयुक्त निदेशक प्रतिनिधि विष्णु शर्मा,संयोजिका हेमन पाठक,उप जिला शिक्षा खेल अधिकारी भंवर नरेंद्र सिंह, खेल अधिकारी व निर्णायक गुलाब चंद मेघवंशी, महेश शर्मा,सत्यनारायण जाट, अरविंद अग्रवाल,कमलेश अहीर ,हरिनारायण बिदा , कैलाश जैन व जोरावर सिंह के समक्ष ड्रोज डाली गई व सर्कुलेट किया गया ।प्रत्येक टीम की व्यवस्थाओं के लिए प्रभारी नियुक्त किए गए है । राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के खेल मैदान में सभी मैच आयोजित किये जायेंगे ।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
देशवाली पंचायत चौरासी की बैठक में अतीक तंवर बने जिला उपाध्यक्ष
6.730 किलो डोडा पोस्त पाउडर बरामद, आरोपी गिरफ्तार
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
1 month ago
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
2 months ago