Local News
केकड़ी राजकीय महाविद्यालय में हर घर तिरंगा रैली का आयोजन, छात्रों में देशभक्ति की भावना जागरित
14 अगस्त 2024- राजकीय महाविद्यालय केकड़ी में बुधवार को राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई के तत्वावधान में हर घर तिरंगा रैली निकाली गई। सभी छात्रों को तिरंग
Govind Vaishnav
Chief Editor
Aug 14, 2024 • 5:17 AM IST
Share This Story
14 अगस्त 2024- राजकीय महाविद्यालय केकड़ी में बुधवार को राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई के तत्वावधान में हर घर तिरंगा रैली निकाली गई। सभी छात्रों को तिरंगे झंडे वितरित किए गए। प्राचार्य पीयूष कुमार गुप्ता ने हर घर तिरंगा रैली का शुभारंभ करते हुए कहा कि तिरंगा यात्रा का मकसद लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना जगाना और भारतीय राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान को बढ़ावा देना है। छात्रों ने रैली के दौरान देशभक्ति के नारे लगाए।
कार्यक्रम अधिकारी ज्योति मीना ने कहा कि सभी छात्राएं तिरंगे के साथ अपनी एक फोटो खींचकर अपने सोशल मीडिया पर अपडेट करें ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इस अभियान से अवगत हो सकें। रैली में चेतन लाल रैगर, राजेश नरूका, डॉ नीता चौहान, डॉ कोमल सोनी, डॉ शिखा माथुर, माया पारीक, शहजाद अली आदि संकाय सदस्य तथा बृजेश शर्मा, राज कुमावत, गौरव पाराशर, खुशीराम चौधरी, धनराज खटीक आदि ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
Local News • 1 month ago
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
Local News • 1 month ago
देशवाली पंचायत चौरासी की बैठक में अतीक तंवर बने जिला उपाध्यक्ष
Local News • 1 month ago
6.730 किलो डोडा पोस्त पाउडर बरामद, आरोपी गिरफ्तार
Local News • 2 months ago
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
Local News
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
1 month ago
Local News
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
2 months ago