केकड़ी रसद विभाग ने जब्त किए 16 सिलेंडर
केकड़ी , 27 जून। राज्य सरकार के निर्देश अनुसार अवैध एलपीजी व्यवसाय व रिफलीग की जांच के लिए प्रदत निर्देशों के क्रम में केकड़ी जिले में जिला रसद
Govind Vaishnav
Chief Editor
Jun 27, 2024 • 9:36 AM IST
Share This Story
केकड़ी , 27 जून। राज्य सरकार के निर्देश अनुसार अवैध एलपीजी व्यवसाय व रिफलीग की जांच के लिए प्रदत निर्देशों के क्रम में केकड़ी जिले में जिला रसद अधिकारी श्री मोहनलाल देव के नेतृत्व में गठित जांच दल ने गुरुवार को विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की। इसमे प्रवर्तन अधिकारी श्री अब्दुल सादिक, प्रवर्तन निरीक्षक श्री अतुल कुमार बडाया , प्रवर्तन निरीक्षक श्रीमती हिमानी पीपलीवाल द्वारा दो स्थानों पर छापामारी कर 16 घरेलु एलपीजी सिलेण्डर एंव दो रिफलिंग मशीने जब्त की गई।

जिला रसद अधिकारी मोहनलाल देव ने बताया कि बैनाथ जाट पुत्र भैरू जाट राजपुरा रोड केकडी द्वारा अवैध रूप से वाहनो में गैस रिफलिंग के प्रयोजन से एक गैस रिफलिंग मशीन एंव 6 घरेलु एलपीजी गैस सिलेण्डर जब्त किये गये। इसी प्रकार श्री जितेन्द्र सिंह पुत्र श्री छीतर सिंह मारूति गैराज जगदीशपुरा ब्यावर रोड केकडी द्वारा मोटर सर्विस गैराज का संचालन किया जाता है एंव सर्विस गैराज मे ही वाहनो में अवैध रूप से गैस रिफलिंग की जाती है जांच के दौरान जितेन्द्र सिंह के पास अवैध रूप में भण्डारित 10 घरेलु एलपीजी गैस सिलेण्डर एंव एक गैस रिफलिंग मशीन पाई गयी। जिसे मोके पर जब्त किया गया।

उन्होंने बताया कि इन दोनो व्यक्तियों एवं फर्मों के विरूद्ध एलपीजी आदेश 2000 का उल्लंघन किये जाने पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी । विभागीय निर्देशों के अनुसार घरेलु गैस सिलेण्डरों के अवैध रूप भण्डारण, संग्रहण, रिफलिग व्यवसाय एंव व्यवसायिक कार्यों में उपयोग के विरूद्र निरंतर कार्यवाही जारी रहेगी। उपभोक्ता घरेलू एलपीजी सिलेंडर का दुरुपयोग नहीं करें।

Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
एल्टो कार में छुपाकर ले जा रहे थे मादक पदार्थ, पुलिस ने दबोचे तीन आरोपी, केकड़ी में मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़
केकड़ी में बैरवा समाज एकजुट, छात्रावास निर्माण के लिए अभियान तेज
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
4 days ago
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
1 week ago