केकड़ी विधानसभा में अवैध बजरी का खेल, पुलिस ने कसा शिकंजा
केकड़ी विधानसभा क्षेत्र में बजरी माफिया का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। अवैध बजरी परिवहन पर रोक लगाने के लिए पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। इसी कड़ी में सावर
Govind Vaishnav
Chief Editor
Sep 05, 2025 • 5:58 AM IST
Share This Story
केकड़ी विधानसभा क्षेत्र में बजरी माफिया का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। अवैध बजरी परिवहन पर रोक लगाने के लिए पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। इसी कड़ी में सावर थाना पुलिस ने गुरुवार रात बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध बजरी से भरे दो ट्रक जब्त किए।

जिला पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक केकड़ी श्योराज मल मीना और वृताधिकारी हर्षित शर्मा के सुपरविजन में थानाधिकारी बनवारीलाल के नेतृत्व में गठित टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।
घटना के अनुसार, 4 सितम्बर की रात उप निरीक्षक राजेन्द्र सिंह पुलिस जाप्ता सहित रात्रिकालीन गश्त पर ग्राम सदारा से मेहरूकला रोड की ओर पहुंचे। यहां वाहनों की जाम की स्थिति बनी हुई थी। जब पुलिस ने जाम खुलवाया तो अंदर दो ट्रक तिरपाल से ढके मिले। शक होने पर पुलिस ने जांच की तो दोनों ट्रक अवैध बजरी से भरे पाए गए। पुलिस को देखते ही दोनों चालक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।
दोनों ट्रकों को जब्त कर थाना परिसर में खड़ा किया गया और आगे की कार्रवाई के लिए खनन विभाग को सूचना दी गई। पुलिस की इस कार्रवाई से बजरी माफियाओं में हड़कंप मच गया है।
इस पूरी कार्रवाई में थानाधिकारी बनवारीलाल, सहायक उप निरीक्षक राजेन्द्र सिंह, कांस्टेबल हरकेश और कैलाश चन्द शामिल रहे।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
देशवाली पंचायत चौरासी की बैठक में अतीक तंवर बने जिला उपाध्यक्ष
6.730 किलो डोडा पोस्त पाउडर बरामद, आरोपी गिरफ्तार
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
1 month ago
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
2 months ago