केकड़ी विधायक शत्रुघ्न गौतम की संवेदनशीलता के लिए धन्यवाद देगा भारत जोड़ो मिशन सोसाइटी
केकड़ी: स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा केकड़ी जिले के कुछ घुमंतु परिवारों को दी जा रही यातना से कफा भारत जोड़ो मिशन सोसाइटी ने स्थानीय विधायक शत्रुघ्न गौतम के
Govind Vaishnav
Chief Editor
Jul 21, 2024 • 10:16 AM IST
Share This Story
केकड़ी: स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा केकड़ी जिले के कुछ घुमंतु परिवारों को दी जा रही यातना से कफा भारत जोड़ो मिशन सोसाइटी ने स्थानीय विधायक शत्रुघ्न गौतम के जन्मदिन पर उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी के घेराव और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देने की खबर फैलते ही विधायक गौतम ने मामले की जानकारी ली और हस्तक्षेप कर पीड़ित परिवारों को थाने से छोड़ने के आदेश दिए।

इस संवेदनशीलता के लिए धन्यवाद देने के लिए घुमंतू समाज के पंच पटेल और भारत जोड़ो मिशन सोसाइटी के पदाधिकारी विधायक गौतम के जन्मदिन पर उपस्थित होंगे। भारत जोड़ो मिशन सोसाइटी के अध्यक्ष अनीष कुमार ने कहा कि क्षेत्रीय विधायक तक घुमंतू समाज की पीड़ा पहुंच गई है और अब हमें विश्वास है कि वह घुमंतू समाज को लंबे समय से आवास विहीन जीवन जीने की तकलीफ से मुक्ति दिला पाएंगे।
सोसाइटी के अध्यक्ष अनीष कुमार ने बताया कि विधायक गौतम के सहयोगपूर्ण रवैये के कारण स्थानीय पुलिस प्रशासन ने अपनी गलती मान ली है और पीड़ित घुमंतु परिवारों को उठाने से मुक्त कर दिया है। इस घटना से घुमंतू समाज में खुशी की लहर व्याप्त है और हम लोग कल उनके जन्मदिन पर उनका अभिनंदन करेंगे।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
देशवाली पंचायत चौरासी की बैठक में अतीक तंवर बने जिला उपाध्यक्ष
6.730 किलो डोडा पोस्त पाउडर बरामद, आरोपी गिरफ्तार
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
1 month ago
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
2 months ago