केकड़ी विधायक शत्रुघ्न गौतम ने राजकीय जिला चिकित्सालय केकड़ी का किया औचक निरीक्षण, मरीजों से जाना हालचाल
केकड़ी, 13 अप्रैल - केकड़ी विधायक शत्रुघ्न गौतम ने आज जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों से सीधे संवाद क
Govind Vaishnav
Chief Editor
Apr 13, 2025 • 12:50 AM IST
Share This Story
केकड़ी, 13 अप्रैल - केकड़ी विधायक शत्रुघ्न गौतम ने आज जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों से सीधे संवाद कर उनकी कुशलक्षेम जानी और उपचार व्यवस्था के बारे में जानकारी ली।

विधायक गौतम ने अस्पताल स्टाफ से भी मुलाकात की और अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं, दवाओं की उपलब्धता, स्वच्छता व्यवस्था और चिकित्सकों की उपस्थिति को लेकर आवश्यक जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल में व्याप्त किसी भी प्रकार की समस्या को गंभीरता से लेते हुए मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के बाद विधायक ने कहा कि आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।



Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
एल्टो कार में छुपाकर ले जा रहे थे मादक पदार्थ, पुलिस ने दबोचे तीन आरोपी, केकड़ी में मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़
केकड़ी में बैरवा समाज एकजुट, छात्रावास निर्माण के लिए अभियान तेज
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
6 days ago
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
1 week ago