केकड़ी शहर पुलिस की प्रभावी कार्रवाई, आठ साल से फरार वारंटी चढ़ा हत्थे
केकड़ी- पुलिस थाना केकड़ी शहर ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्योराजमल मीणा एवं वृत्ताधिकारी हर्षित शर्मा के सुपरविजन में गठित टीम ने
Govind Vaishnav
Chief Editor
Jun 15, 2025 • 7:36 AM IST
Share This Story
केकड़ी- पुलिस थाना केकड़ी शहर ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्योराजमल मीणा एवं वृत्ताधिकारी हर्षित शर्मा के सुपरविजन में गठित टीम ने वर्ष 2017 से फरार चल रहे नकबजनी के आरोपी शंकर प्रजापत पुत्र बालु प्रजापत उम्र 32 वर्ष निवासी देवलिया खुर्द को गिरफ्तार किया है। शहर थाना अधिकारी कुसुमलता मीणा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ न्यायालय में आईपीसी में वारंट लंबित था। शंकर प्रजापत एक आदतन अपराधी है जिसके खिलाफ केकड़ी, जयपुर व टोंक जिलों में चोरी और नकबजनी के कुल 7 प्रकरण दर्ज हैं।

गिरफ्तारी टीम में थानाधिकारी कुसुमलता मीणा कांस्टेबल रामराज और नीरज सिंह शामिल रहे। पुलिस ने आरोपी से आगे की पूछताछ शुरू कर दी है, जिससे और भी मामलों का खुलासा होने की संभावना है।

Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
देशवाली पंचायत चौरासी की बैठक में अतीक तंवर बने जिला उपाध्यक्ष
6.730 किलो डोडा पोस्त पाउडर बरामद, आरोपी गिरफ्तार
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
1 month ago
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
2 months ago