केकड़ी शहर पुलिस थाना ने शांति भंग करने पर तीन जनों को किया गिरफ्तार
केकड़ी। केकड़ी शहर पुलिस थाना ने सार्वजनिक शांति में खलल डालने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी कुसुमलता मीणा ने जानकारी देते हुए बताया
Govind Vaishnav
Chief Editor
May 12, 2025 • 10:16 AM IST
Share This Story
केकड़ी। केकड़ी शहर पुलिस थाना ने सार्वजनिक शांति में खलल डालने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी कुसुमलता मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्रवाई कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से की गई है। पुलिस ने जिन तीन जनों को गिरफ्तार किया उनमें सुवालाल (25) पुत्र देवा मोग्या निवासी हरिरामपुरा कॉलोनी, बघेरा थाना केकड़ी शहर, राहुल (22) पुत्र श्यामलाल हरिजन निवासी सांपला, थाना केकड़ी सदर और ज्ञान सिंह (55) पुत्र सुंदरा सांसी निवासी नासिरदा, जिला टोंक शामिल हैं।

केकड़ी शहर पुलिस थाना ने मौके पर पहुंचकर त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें शांतिभंग की धारा में गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया प्रारंभ की। केकड़ी शहर थाने के एएसआई घीसालाल ने तीनों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उपखंड अधिकारी सुभाषचंद्र हेमानी के समक्ष पेश किया जहां नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की गई।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
एल्टो कार में छुपाकर ले जा रहे थे मादक पदार्थ, पुलिस ने दबोचे तीन आरोपी, केकड़ी में मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़
केकड़ी में बैरवा समाज एकजुट, छात्रावास निर्माण के लिए अभियान तेज
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
4 days ago
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
1 week ago