कचरा बीनने पहुंचे और लाखों की केबिल लेकर भागे—आखिर पुलिस के जाल में फँसे
केकड़ी, 30 अक्टूबर (गोविंद वैष्णव) : दीपावली अवकाश के दौरान राणा माइंस से केबिल चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए केकड़ी सिटी पुलिस ने दो शातिर आरोपियों को
Govind Vaishnav
Chief Editor
Oct 30, 2025 • 4:01 AM IST
Share This Story
केकड़ी, 30 अक्टूबर (गोविंद वैष्णव) : दीपावली अवकाश के दौरान राणा माइंस से केबिल चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए केकड़ी सिटी पुलिस ने दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर करीब 157 मीटर चोरी की केबिल एवं परिवहन में प्रयुक्त बिना नंबर की मोटरसाइकिल जब्त की हैं।

थानाधिकारी कुसुमलता मीणा ने बताया कि पकड़े गए आरोपी मुकेश नाथ (20) व कमलेश नाथ (19) निवासी कृष्णानगर अजमेर रोड, हाल झालमुरा चौराहा जहाजपुर भीलवाड़ा ने कबूल किया कि वे कचरा बीनने के बहाने रैकी कर रात के समय माइंस से केबिल के बंडल चोरी करते थे। 22 अक्टूबर को माइंस से लगभग 200 मीटर केबिल चोरी गई थी, जिसकी सूचना गार्ड ने प्रबंधन को दी थी। पुलिस ने चार केबिल बंडल कुल 157 मीटर तथा घटना में प्रयुक्त बिना नंबर की मोटरसाइकिल जब्त कर ली है। आरोपियों से पूछताछ जारी है तथा आगे की तफ्तीश में अन्य खुलासे होने की संभावना है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक केकड़ी श्योराज मल मीणा एवं वृताधिकारी केकड़ी हर्षित शर्मा के सुपरविजन में इस कार्रवाई में थानाधिकारी कुसुमलता मीणा, एएसआई घीसालाल, कांस्टेबल पंकज, रूपनारायण, नीरज एवं भागचंद की सराहनीय भूमिका रही।

Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
एल्टो कार में छुपाकर ले जा रहे थे मादक पदार्थ, पुलिस ने दबोचे तीन आरोपी, केकड़ी में मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़
केकड़ी में बैरवा समाज एकजुट, छात्रावास निर्माण के लिए अभियान तेज
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
6 days ago
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
1 week ago