किराए पर रहने वाले छात्रों को हर महीने मिलेंगे दो हजार रुपए, 31 दिसंबर तक कर सकते हैं आवेदन
केकड़ी, 22 दिसंबर। उच्च अध्ययन के लिए अपने घर से दूर किराए पर कमरा लेकर रहने वाले विद्यार्थियों को अब राज्य सरकार आर्थिक मदद दे रही है। ऐसे छात्रों को अंबेड
Govind Vaishnav
Chief Editor
Dec 22, 2024 • 12:04 AM IST
Share This Story
केकड़ी, 22 दिसंबर। उच्च अध्ययन के लिए अपने घर से दूर किराए पर कमरा लेकर रहने वाले विद्यार्थियों को अब राज्य सरकार आर्थिक मदद दे रही है। ऐसे छात्रों को अंबेडकर डीबीटी वाउचर योजना के तहत हर महीने 2,000 रुपए यानी पूरे साल में 20,000 रुपए तक की सहायता राशि मिलेगी। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने इस योजना के माध्यम से छात्रों को रहने और खाने के खर्च से राहत देने का काम किया है। ताकि छात्र पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित कर सकें। इस योजना मे आवेदन की तिथि को बढ़ाकर अब 31 दिसंबर कर दिया गया है।

ऑनलाइन आवेदन के लिए अभ्यर्थी को आधार, जन आधार, मूल निवास, जाति प्रमाण पत्र, जिला स्थित राजकीय महाविद्यालय में अध्ययनरत होने का प्रमाण पत्र, किराए के मकान का प्रमाण पत्र, किरायानामा, किराया रसीद, गत वर्ष उत्तीर्ण कक्षा की अंक तालिका एवं बैंक खाते का विवरण आदि दस्तावेजों की आवश्यकता होगी। इच्छुक अभ्यर्थी ई-मित्र, एसएसओ आईडी से पोर्टल पर जन आधार के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
देशवाली पंचायत चौरासी की बैठक में अतीक तंवर बने जिला उपाध्यक्ष
6.730 किलो डोडा पोस्त पाउडर बरामद, आरोपी गिरफ्तार
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
1 month ago
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
2 months ago