कुलगुरु प्रो. डॉ. गोविंद सहाय शुक्ल ने होमियोपैथी कॉलेज केकड़ी का किया निरीक्षण
केकड़ी, 15 नवंबर (गोविंद वैष्णव) : डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय, जोधपुर के नव-नियुक्त कुलगुरु प्रोफेसर डॉ. गोविंद सहाय शुक्ल ने
Govind Vaishnav
Chief Editor
Nov 15, 2025 • 6:07 AM IST
Share This Story
केकड़ी, 15 नवंबर (गोविंद वैष्णव) : डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय, जोधपुर के नव-नियुक्त कुलगुरु प्रोफेसर डॉ. गोविंद सहाय शुक्ल ने शनिवार को यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ़ होमियोपैथी, केकड़ी का निरीक्षण किया। इस दौरान संजीवनी चिकित्सालय, जोधपुर के चिकित्सालय अधीक्षक एवं कॉलेज के नोडल अधिकारी प्रोफेसर डॉ. गोविंद प्रसाद गुप्ता भी उपस्थित रहे। कुलगुरु प्रो. शुक्ल ने नवनिर्मित चिकित्सालय एवं महाविद्यालय भवन का निरीक्षण कर शेष निर्माण कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।

परिसर में पौधारोपण कर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। निरीक्षण के उपरांत कुलगुरु ने नए चर्म रोग सुपरस्पेशलिटी बहिरंग विभाग औरक्फाषर्माकोविजिलेंस केंद्र का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि होम्योपैथी चर्म रोगों में अत्यंत प्रभावी है और इस सुपरस्पेशलिटी के शुरू होने से क्षेत्र के मरीजों को विशेष लाभ मिलेगा। इस अवसर पर फार्माकोविजिलेंस कैलेंडर का भी विमोचन किया गया। इसके बाद महाविद्यालय की ओर से कुलगुरु महोदय का अभिनंदन किया गया। संकाय सदस्यों ने कॉलेज की प्रगति एवं आगामी योजनाओं की जानकारी प्रस्तुत की। विभिन्न प्रतियोगिताओं में सफल रहे छात्र-छात्राओं को कुलगुरु महोदय ने प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। अपने संबोधन में कुलगुरु ने विद्यार्थियों को संकल्प से सिद्धि का संदेश देते हुए उत्कृष्टता की ओर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। नोडल अधिकारी डॉ. गुप्ता ने नवागंतुक विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. प्रकाश चौधरी एवं डॉ. साक्षी मेवाड़ा ने किया। प्राचार्य एवं चिकित्सालय अधीक्षक प्रो. डॉ. पुनीत आर. शाह ने सभी का आभार जताया।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
देशवाली पंचायत चौरासी की बैठक में अतीक तंवर बने जिला उपाध्यक्ष
6.730 किलो डोडा पोस्त पाउडर बरामद, आरोपी गिरफ्तार
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
1 month ago
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
2 months ago