कल शनिवार को केकड़ी बंद का ऐलान: अधिवक्ताओं और संगठनों की एकजुट अपील
केकड़ी, जिला केकड़ी – जिले को बचाने के लिए चल रही ‘जिला बचाओ मुहिम’ को लेकर जिला बार एसोसिएशन केकड़ी के अधिवक्तागण पूरी तरह से सक्रिय हो गए हैं। एसोसिएशन के
Govind Vaishnav
Chief Editor
Sep 27, 2024 • 6:36 AM IST
Share This Story
केकड़ी, जिला केकड़ी – जिले को बचाने के लिए चल रही ‘जिला बचाओ मुहिम’ को लेकर जिला बार एसोसिएशन केकड़ी के अधिवक्तागण पूरी तरह से सक्रिय हो गए हैं। एसोसिएशन के अध्यक्ष राम अवतार मीणा की अगुवाई में अधिवक्ताओं ने जिले को बरकरार रखने के लिए धरना और प्रदर्शन किया। इस मुहिम के समर्थन में विभिन्न सामाजिक संगठनों और संघों ने भी एकजुटता दिखाई है।

बार एसोसिएशन की मुहिम को मिला समर्थन केकड़ी जिला स्थित जिला बार एसोसिएशन द्वारा केकड़ी जिला बचाओ मुहिम को व्यापक जन समर्थन प्राप्त हुआ है। गौरतलब है कि केकड़ी का जिला दर्जा समाप्त की तमाम अटकलों के बीच जिला बार एसोसिएशन ने अपने बैनर तले संघर्ष का आगाज कर दिया है। आज प्रातः 11 बजे न्यायालय परिसर में टैंण्ट लगाकर जिला बार एसोसिएशन ने विधिवत रूप से अपने आंदोलन की शुरुआत की।
अधिवक्ताओं, मुंशियो, टाइपिस्टो की मौजूदगी में सर्वसम्मति से जिला बनाये रखने की पुरजोर पैरवी की गई। इसके बाद अधिवक्ता छोटे छोटे समूहो व्यापक जन सम्पर्क हेतु निकले। इस दौरान शहर केमें विभिन्न संगठनो, संस्थाओं ने न्यायालय - परिसर पहुंचकर अपने - अपने समर्थन पत्र बार एसोसिएशन को दिये। इस दौरान दाधीच दाहिमा समाज, अग्रवाल समाज, पठान समाज क्षत्रिय खटीक समाज, लोधा समाज, रेगर समाज गुलगांव, आदर्श बड़वा (राव) समाज, केकड़ी सर्राफा संघ, अखिल भारतीय बैरवा महासभा, पाराशर समाज, अखिल भारतीय हिंदू महासभा, रावणा राजपूत समाज, देशवाली समाज, देव सेना, राजेश पायलट किसान संगठन, अखिल भारतीय जाट महासभा, क्षत्रिय महासभा, श्रीमती मंजू बज पार्षद, दिगंबर जैन समाज, प्रांतीय रेगर महासभा, अंबेडकर वेल्फेयर सोसायटी द्वारा धरना स्थल न्यायालय परिसर में पहुंचकर अपने-अपने समर्थन पत्र बाद अध्यक्ष को दिये तथा अपने सहयोग, समर्थन का आश्वासन दिया।इस बीच अपने आंदोलन को गति देते हुए जिला बार एसोसिएशन ने कल दिनांक 28.09.2024 को केकड़ी शहर स्वैच्छिक बंद का आव्हान किया है। बार अध्यास रामावतार मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि बार की इस मुहिम समर्थन मिला है।
शनिवार को केकड़ी बंद का ऐलान
शनिवार, 28 सितंबर को एक दिवसीय ‘केकड़ी बंद’ का ऐलान किया गया है, जिसमें 50 से अधिक संगठनों ने भागीदारी का वचन दिया है। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राम अवतार मीणा ने कहा कि यह बंद पूर्णतः शांतिपूर्ण होगा और इसका उद्देश्य केवल जिले को बचाने की मांग को पुरजोर तरीके से रखना है।
केकड़ी को जिला बनाए रखने की मांग को लेकर जिला बार एसोसिएशन और अन्य सामाजिक संगठन एकजुट हो गए हैं। शनिवार को प्रस्तावित ‘केकड़ी बंद’ के माध्यम से यह आंदोलन और भी व्यापक रूप लेने जा रहा है।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
एल्टो कार में छुपाकर ले जा रहे थे मादक पदार्थ, पुलिस ने दबोचे तीन आरोपी, केकड़ी में मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़
केकड़ी में बैरवा समाज एकजुट, छात्रावास निर्माण के लिए अभियान तेज
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
4 days ago
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
1 week ago