खनन माफिया पर शिकंजा: 2640 टन अवैध बजरी जब्त, पुलिस-खनिज विभाग का एक्शन
केकड़ी- टोडारायसिंह क्षेत्र में अवैध बजरी खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ एक बड़ी और प्रभावी कार्यवाही को अंजाम दिया गया। पुलिस और खनिज विभाग की संयुक्त टीम
Govind Vaishnav
Chief Editor
Oct 03, 2024 • 8:37 AM IST
Share This Story
केकड़ी- टोडारायसिंह क्षेत्र में अवैध बजरी खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ एक बड़ी और प्रभावी कार्यवाही को अंजाम दिया गया। पुलिस और खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने इस कार्रवाई में 2640 टन अवैध बजरी का विशाल स्टॉक जब्त किया, जिससे अवैध खनन पर रोक लगाने के प्रयासों को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है। यह अभियान पुलिस अधीक्षक वन्दिता राणा के निर्देश पर चलाया गया जिसके तहत इस तरह की अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए गए हैं। अवैध बजरी खनन पर लगाम लगाने के लिए यह कार्रवाई पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई है।

इस संयुक्त कार्यवाही का नेतृत्व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामचन्द्र सिंह पुलिस उपाधीक्षक हर्षित शर्मा और थानाधिकारी सुरेन्द्र कुमार गोदारा ने किया। पुलिस थाना टोडारायसिंह की टीम और खनिज विभाग के सहायक अभियंता दिनेश सैनी के सहयोग से ग्राम बोटून्दा, भैरूपुरा मीणान और चन्दपुरा मोड़ के पास अलग-अलग स्थानों पर अवैध बजरी के बड़े स्टॉकों को जब्त किया गया।


Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
देशवाली पंचायत चौरासी की बैठक में अतीक तंवर बने जिला उपाध्यक्ष
6.730 किलो डोडा पोस्त पाउडर बरामद, आरोपी गिरफ्तार
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
1 month ago
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
2 months ago