खिलाड़ियों संग जिला कलेक्टर का प्रेरणादायक पल: जिला कलेक्टर श्वेता चौहान ने खिलाड़ियों संग किया सामूहिक भोज
केकड़ी में चल रहे राज्य स्तरीय सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता में आज एक विशेष क्षण देखने को मिला। 7 अक्टूबर की शाम को जिला कलेक्टर श्वेता चौहान ने कन्या उच्च माध्यमिक
Govind Vaishnav
Chief Editor
Oct 07, 2024 • 8:58 AM IST
Share This Story
केकड़ी में चल रहे राज्य स्तरीय सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता में आज एक विशेष क्षण देखने को मिला। 7 अक्टूबर की शाम को जिला कलेक्टर श्वेता चौहान ने कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय की प्रिंसिपल के साथ मिलकर खिलाड़ियों संग भोजन किया। यह आयोजन इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी और भामाशाहों के सहयोग से हो रहा है जिसमें सभी जिलों से आई बालिकाओं को निशुल्क भोजन की व्यवस्था की गई है।

यह प्रतियोगिता 4 से 10 अक्टूबर तक जारी रहेगी जिसमें बालिकाओं को सुबह और शाम के भोजन की सेवा उपलब्ध कराई जा रही है। इस अवसर पर कलेक्टर ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और उनके समर्पण की सराहना की।

जिला कलेक्टर के इस आत्मीय और स्नेहिल व्यवहार ने खिलाड़ियों के मन में एक अलग ही छाप छोड़ी जहां सिर्फ खेल ही नहीं बल्कि सेवा और सम्मान का भी संदेश प्रसारित हुआ। खेल मैदान से हटकर जिला कलेक्टर ने भोजन के माध्यम से खिलाड़ियों से जुड़ाव स्थापित किया जो उनके आत्मीय और संवेदनशील नेतृत्व की बानगी है।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
देशवाली पंचायत चौरासी की बैठक में अतीक तंवर बने जिला उपाध्यक्ष
6.730 किलो डोडा पोस्त पाउडर बरामद, आरोपी गिरफ्तार
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
1 month ago
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
2 months ago