गैंगस्टर गोदारा ने अब भाजपा नेता से मांगी रंगदारी
जयपुर- लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गे गोदारा द्वारा भाजपा नेता को धमकी दी गई है। वॉट्सऐप कॉल कर गोदारा ने 5 करोड़़ की रंगदारी मांगी और नहीं देने पर जान स
Govind Vaishnav
Chief Editor
Apr 27, 2024 • 4:30 AM IST
Share This Story
जयपुर- लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गे गोदारा द्वारा भाजपा नेता को धमकी दी गई है। वॉट्सऐप कॉल कर गोदारा ने 5 करोड़़ की रंगदारी मांगी और नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी है। विदेश में बैठा गैंगस्टर रोहित गोदारा लगातार राजस्थान के उद्योगपतियों को धमकाने में लगा हुआ है। अब लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गे गोदारा द्वारा भाजपा नेता को धमकी दी गई है। वॉट्सऐप कॉल कर गोदारा ने 5 करोड़ की रंगदारी मांगी और नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी है। भाजपा नेता ने शिवदासपुरा पुलिस थाने में केस दर्ज करवाया है।शिवदासपुरा निवासी 36 साल के कारोबारी और भाजपा नेता ने शुक्रवार को मामला दर्ज करवाया कि गुरुवार को जब वह ऑफिस में था, तब दोपहर में मोबाइल पर इंटरनेशनल नंबर से वॉट्सऐप कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को लॉरेंस गैंग का गैंगस्टर रोहित गोदारा बताते हुए धमकाया। साथ ही कहा, मुझे सब पता है कि तू कितना बड़ा बिजनेसमैन है। अगर 7 दिन में 5 करोड़ रुपए नहीं दिए तो कहीं भी छुप जाना, तुझे कोई भी नहीं बचा पाएगा। कॉल करने वाले ने धमकाया कि पुलिस भी तेरी सुरक्षा नहीं कर पाएगी। तेरे पास सिर्फ 7 दिन का समय है। इधर, मामला दर्ज होने के बाद पुलिस जांच में जुटी हुई है।
गैंगस्टर रोहित गोदारा बीकानेर जिले के लूणकरण का रहने वाला है। उसने करीब 13 साल पहले अपराध की दुनिया कदम रखा और आज रोहित गोदारा राजस्थान में व्यापारियों से करोड़ों की रंगदारी मांगने के लिए जाना जाता है। देशभर में उसके खिलाफ 32 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज है। रोहित गोदारा पर सीकर में गैंगस्टर राजू ठेहट की हत्या का आरोप भी है। सिद्धू मुसेवाला हत्याकांड में भी उसका नाम आया था।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
एल्टो कार में छुपाकर ले जा रहे थे मादक पदार्थ, पुलिस ने दबोचे तीन आरोपी, केकड़ी में मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़
केकड़ी में बैरवा समाज एकजुट, छात्रावास निर्माण के लिए अभियान तेज
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
4 days ago
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
1 week ago