गड्ढों में समाई सड़क, मेहरू कला–गुलगांव खस्ताहाल मार्ग से ग्रामीण बेहाल
केकड़ी- केकड़ी क्षेत्र के निकटवर्ती मेहरू कला से गुलगांव तक का मुख्य मार्ग खस्ताहाल होकर हादसों का अड्डा बन गया है। जगह-जगह गहरे गड्ढे, निकले नुकीले प
Govind Vaishnav
Chief Editor
Sep 04, 2025 • 3:06 AM IST
Share This Story
केकड़ी- केकड़ी क्षेत्र के निकटवर्ती मेहरू कला से गुलगांव तक का मुख्य मार्ग खस्ताहाल होकर हादसों का अड्डा बन गया है। जगह-जगह गहरे गड्ढे, निकले नुकीले पत्थर और क्षतिग्रस्त डामर ग्रामीणों की परेशानी बढ़ा रहे हैं। आए दिन बाइक सवार चोटिल हो रहे हैं और वाहन चालकों को जान जोखिम में डालकर सफर करना पड़ रहा है। यह मार्ग मेहरू कला, सदारा, गुलगांव होते हुए सीधे केकड़ी, नसीराबाद, अजमेर, जयपुर और ब्यावर को जोड़ता है। प्रतिदिन सैकड़ों लोग और भारी वाहन इस रास्ते से गुजरते हैं। मानसून की पहली बारिश ने सड़क की पोल खोल दी और घटिया निर्माण सामग्री की सच्चाई उजागर कर दी।

समाजसेवी महेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि सड़क की दुर्दशा से ग्रामीण रोज हादसों के साये में जी रहे हैं। डामर उखड़ चुका है, दोनों ओर बड़े-बड़े खड्डे हो गए हैं। नुकीले पत्थर निकल आए हैं, जो दोपहिया चालकों के लिए मौत का सबब बन सकते हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) और ठेकेदार लापरवाह बने हुए हैं। लंबे समय से शिकायत करने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक कोई बड़ा हादसा नहीं होगा, तब तक अधिकारियों की नींद नहीं टूटेगी। लोगों ने प्रशासन से तत्काल सड़क मरम्मत और नए सिरे से निर्माण की मांग की है। ग्रामीणों का साफ कहना है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
देशवाली पंचायत चौरासी की बैठक में अतीक तंवर बने जिला उपाध्यक्ष
6.730 किलो डोडा पोस्त पाउडर बरामद, आरोपी गिरफ्तार
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
1 month ago
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
2 months ago