गबन के आरोप में कोर्ट का रीडर गिरफ्तार, एक्सीडेंटल क्लेम में पीड़ितों की एफडी से रकम निकलवाकर लाखों का गबन
केकड़ी। पुलिस ने न्यायालय एडीजे नंबर 1 के तत्कालीन रीडर कमल किशोर भाटी पुत्र मोहनलाल भाटी, निवासी बासिया थाना रायपुर हाल रामदेवनगर बर, जिला ब्यावर को
Govind Vaishnav
Chief Editor
Aug 29, 2025 • 2:03 AM IST
Share This Story
केकड़ी। पुलिस ने न्यायालय एडीजे नंबर 1 के तत्कालीन रीडर कमल किशोर भाटी पुत्र मोहनलाल भाटी, निवासी बासिया थाना रायपुर हाल रामदेवनगर बर, जिला ब्यावर को गिरफ्तार किया है।

केकड़ी शहर थाना अधिकारी कुसुम लता मीणा ने बताया कि आरोपी पर आरोप है कि उसने एक्सीडेंटल क्लेम के मामलों में पीड़ितों के नाम पर न्यायालय में जमा एफडी राशि को आदेश का दुरुपयोग करते हुए अपने खाते में डलवाकर गबन कर लिया। मामले में आरोपी से रकम बरामदगी और अन्य बिंदुओं पर विस्तृत अनुसंधान जारी है। प्रकरण की शुरुआत तब हुई जब रेखा बनाम लालाखान मामले में 20 मार्च 2024 को क्लेमेंट द्वारा अवार्ड राशि का भुगतान कराने को लेकर न्यायालय में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया। जांच में सामने आया कि क्लेमेंट की एफडीआर का भुगतान न्यायालय के आदेश के अनुसार 9 जनवरी 2020 को एसबीआई शाखा द्वारा सीधे कमल किशोर भाटी के खाते में कर दिया गया। उसने 2,96,452 रुपये के दो अलग-अलग डिमांड ड्राफ्ट अपने खाते में डलवाकर गबन किया। इस आधार पर थाना केकड़ी शहर में प्रकरण संख्या 312/2024 धारा 409, 467, 468, 471, 477 भादस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक केकड़ी श्योराजमल मीणा और वृताधिकारी केकड़ी हर्षित शर्मा के सुपरविजन में कार्रवाई की गई। पुलिस कार्रवाई टीम में थाना केकड़ी शहर की थानाधिकारी कुसुमलता, तेजमल, मुकेश कुमार की भूमिका सराहनीय रही।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
देशवाली पंचायत चौरासी की बैठक में अतीक तंवर बने जिला उपाध्यक्ष
6.730 किलो डोडा पोस्त पाउडर बरामद, आरोपी गिरफ्तार
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
1 month ago
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
2 months ago