गम्भीर मारपीट मामले में 5 माह से फरार ईनामी आरोपी को किया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार बंसल के सुपरविजन में विशेष अभियान चलाया गया जिसमें थानाधिकारी पुलिस थाना टोडारायसिंह के नेतृत्व में कार्यवाही करते हुवे 2 हजार रूप
Govind Vaishnav
Chief Editor
May 21, 2024 • 6:10 AM IST
Share This Story
पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार बंसल के सुपरविजन में विशेष अभियान चलाया गया जिसमें थानाधिकारी पुलिस थाना टोडारायसिंह के नेतृत्व में कार्यवाही करते हुवे 2 हजार रूपये के ईनामी फरार आरोपी राजेश माली उर्फ लाला को गिरफ्तार किया गया।

31 मार्च 2024 रमेश पुत्र किशनलाल जाति माली निवासी भासू रिपोर्ट दर्ज में बताया कि मध्य रात्री को घर पर सो रहा था, तभी आरोपी राजेश माली पुत्र किशनलाल जाति माली निवासी भासू उसकी पत्नि से लडाई झगडा कर रहा था, मैं समझानें गया तो राजेश ने मुझे गाली गलौच करते हुये जान से मारने की नियत से एक धारदार चाकू मेरी पीठ पर घोप दिया, जिससे मैं बेहोश हो गया। मुझे परिजनों द्वारा ईलाज हेतू टोडारायसिंह लेकर गये, जहाँ से प्राथमिक उपचार के बाद में जयपुर रैफर कर दिया। गिरफ़्तारी के भय से फरार चल रहा था आरोपी।

घटना की गंभीरता को देखते हुये आरोपी की गिरफ़्तारी हेतु 2 हजार रूपये का ईनाम घोषित किया। मुखबीर की ईत्तला पर आरोपी राजेश माली उर्फ लाला को दस्तायाब किया गया ।
पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार बंसल रामचन्द्र सिह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक केकड़ी, हर्षित शर्मा वृताधिकारी वृत केकडी के सुपरविजन में अपराधियों की धरपकड के अन्तर्गत प्रभावी कार्यवाही हेतु विशेष अभियान चलाया जिसमें पुलिस कार्यवाही टीम में राजेन्द्र सिंह पु नि थानाधिकारी पुलिस थाना टोडारायसिंह, सत्यनारायण, शुभकरण, राकेश, राजेश, महेन्द्र चालक, मनराज पुलिस थाना टोडारायसिंह की सराहनीय भूमिका रही।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
देशवाली पंचायत चौरासी की बैठक में अतीक तंवर बने जिला उपाध्यक्ष
6.730 किलो डोडा पोस्त पाउडर बरामद, आरोपी गिरफ्तार
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
1 month ago
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
2 months ago