गैराज से बोलेरो चोरी का मामला सुलझा, पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा
केकड़ी। पुराना कोटा रोड स्थित एक गैराज से रात के समय बोलेरो कार चोरी होने के मामले में पुलिस थाना केकड़ी शहर ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर वार
Govind Vaishnav
Chief Editor
Jan 09, 2026 • 8:00 AM IST
Share This Story
केकड़ी। पुराना कोटा रोड स्थित एक गैराज से रात के समय बोलेरो कार चोरी होने के मामले में पुलिस थाना केकड़ी शहर ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर वारदात का खुलासा कर दिया। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों व सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरी गई बोलेरो को बरामद कर लिया है, हालांकि आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक केकड़ी राजेश कुमार मील तथा वृत्ताधिकारी केकड़ी हर्षित शर्मा के सुपरविजन में थानाधिकारी कुसुमलता मीणा के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। प्रकरण में प्रार्थी रमेशचंद माली ने रिपोर्ट दी कि 6 जनवरी की रात उनके गैराज के ताले तोड़कर महिन्द्रा बोलेरो (आरजे-26 यूए 4264) चोरी कर ली गई। मामले में प्रकरण संख्या 13/2026 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस में दर्ज कर जांच शुरू की गई।
जांच के दौरान टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए पीछा किया, जिस पर चित्तौड़गढ़ जिले के रूपारेल जंगल क्षेत्र में आरोपी वाहन छोड़कर भाग गए। पुलिस ने मौके से चोरी गई बोलेरो को डिटेन कर लिया है। कार्रवाई शामिल टीम में थानाधिकारी कुसुमलता मीणा, वीरेंद्र सिंह, पुखराज, पवन शामिल रहे।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
एल्टो कार में छुपाकर ले जा रहे थे मादक पदार्थ, पुलिस ने दबोचे तीन आरोपी, केकड़ी में मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़
केकड़ी में बैरवा समाज एकजुट, छात्रावास निर्माण के लिए अभियान तेज
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
6 days ago
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
1 week ago