ग्राम कोटड़ी में पेड़ पर लटका मिला युवक, पुलिस ने शव परिजनों को सौंपा
सराना- पुलिस थाना सराना क्षेत्र के ग्राम कोटड़ी में बुधवार सुबह एक युवक का शव पेड़ पर लटका मिला, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार आज दिनांक
Govind Vaishnav
Chief Editor
Nov 26, 2025 • 4:33 AM IST
Share This Story
सराना- पुलिस थाना सराना क्षेत्र के ग्राम कोटड़ी में बुधवार सुबह एक युवक का शव पेड़ पर लटका मिला, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार आज दिनांक 26 नवम्बर 2025 को सुबह लगभग 7 बजे पुलिस को टेलीफोन पर सूचना मिली कि ग्राम कोटड़ी स्थित सरकारी भूमि पर एक व्यक्ति फांसी के फंदे पर लटका हुआ है।

सूचना पर थाना सराना पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में मृतक की पहचान गणेश पुत्र कानाराम, उम्र 35 वर्ष, जाति बेरवा, निवासी मुंडोती (थाना बोराड़ा, जिला अजमेर) के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार युवक अपने ससुराल ग्राम कोटड़ी आया हुआ था। प्रारंभिक जांच में प्रतीत होता है कि युवक ने अज्ञात कारणों के चलते पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर राजकीय सामान्य चिकित्सालय, नसीराबाद में पोस्टमार्टम करवाया, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने बताया कि दौरान कार्रवाई किसी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हुई, मामले की जांच जारी है।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
एल्टो कार में छुपाकर ले जा रहे थे मादक पदार्थ, पुलिस ने दबोचे तीन आरोपी, केकड़ी में मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़
केकड़ी में बैरवा समाज एकजुट, छात्रावास निर्माण के लिए अभियान तेज
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
6 days ago
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
1 week ago