ग्राम पंचायत भवन भराई में रात्रि चौपाल का आयोजन, आमजन की समस्याओं का हुआ समाधान
केकड़ी – उपखंड अधिकारी केकड़ी की अध्यक्षता में कल ग्राम पंचायत भवन, भराई में रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया, जिसमें समस्त ब्लॉक स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे
Govind Vaishnav
Chief Editor
Feb 20, 2025 • 3:35 AM IST
Share This Story
केकड़ी – उपखंड अधिकारी केकड़ी की अध्यक्षता में कल ग्राम पंचायत भवन, भराई में रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया, जिसमें समस्त ब्लॉक स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे। इस दौरान ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं और उनके समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए।

रात्रि चौपाल में कुल 6 परिवाद प्राप्त हुए, जिनमें पंचायती राज, विद्युत, जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी, राजस्व एवं सार्वजनिक निर्माण विभाग से संबंधित शिकायतें शामिल थीं। इनमें से दो परिवादों का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि शेष परिवादों के त्वरित समाधान हेतु संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया गया। रात्रि चौपाल के दौरान उपस्थित अधिकारियों ने ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी और उन्हें सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। उपखंड अधिकारी ने आश्वासन दिया कि प्रशासन आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी इस प्रकार की चौपालों का आयोजन किया जाता रहेगा।


Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
देशवाली पंचायत चौरासी की बैठक में अतीक तंवर बने जिला उपाध्यक्ष
6.730 किलो डोडा पोस्त पाउडर बरामद, आरोपी गिरफ्तार
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
1 month ago
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
2 months ago