गुरु नानक देव जी का 556वां प्रकाश उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा
केकड़ी- स्थानीय सिंधी समाज द्वारा बंजारा मोहल्ला स्थित सिंधी मंदिर में श्री गुरु नानक देव जी महाराज का 556वां प्रकाश उत्सव श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया ज
Govind Vaishnav
Chief Editor
Oct 30, 2025 • 5:09 AM IST
Share This Story
केकड़ी- स्थानीय सिंधी समाज द्वारा बंजारा मोहल्ला स्थित सिंधी मंदिर में श्री गुरु नानक देव जी महाराज का 556वां प्रकाश उत्सव श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया जाएगा। सिंधी भ्रातृ मंडल अध्यक्ष चेतन भगतानी ने बताया कि कार्यक्रम पुणे से पधारे महाराज सुरेश शर्मा के सानिध्य में आयोजित होगा।

प्रकाश उत्सव के शुभारंभ पर श्री गुरु ग्रंथ साहिब की स्थापना की गई। इस अवसर पर शब्द वाणी “तुम शरणाई आया ठाकुर…” का कीर्तन किया गया। महाराज शर्मा ने कहा कि यह शब्द हमें ईश्वर की शरण में आकर अपने दोष त्यागने और क्षमा प्रार्थना का संदेश देता है।
महिला मंडल की ईश्वरी होतचंदानी एवं सावित्री हरवानी ने बताया कि कार्यक्रम सात दिनों तक चलेगा। प्रतिदिन प्रातः 5:00 से 6:30 बजे तथा सायं 5:00 से 6:00 बजे तक सत्संग एवं कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। साथ ही बहन निर्मलाबाई जी की कथा भी सुनाई जाएगी। उत्सव का समापन 5 नवंबर को गुरु नानक जयंती के अवसर पर किया जाएगा।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
देशवाली पंचायत चौरासी की बैठक में अतीक तंवर बने जिला उपाध्यक्ष
6.730 किलो डोडा पोस्त पाउडर बरामद, आरोपी गिरफ्तार
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
1 month ago
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
2 months ago