गुलगांव पंचायत में जनसुनवाई का आयोजन
केकड़ी ,4 अक्टूबर। राज्य सरकार के निर्देशानुसार आमजन की परिवेदनाओं के समाधान हेतु त्रिस्तरीय जनसुनवाई के तहत शुक्रवार को जिले की समस्त ग्राम पंचायत मुख्यालय
Govind Vaishnav
Chief Editor
Oct 04, 2024 • 4:43 AM IST
Share This Story
केकड़ी ,4 अक्टूबर। राज्य सरकार के निर्देशानुसार आमजन की परिवेदनाओं के समाधान हेतु त्रिस्तरीय जनसुनवाई के तहत शुक्रवार को जिले की समस्त ग्राम पंचायत मुख्यालय पर ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन किया गया। अतिरिक्त जिला कलक्टर चंद्रशेखर भंडारी ने केकड़ी उपखंड की ग्राम पंचायत गुलगांव में आयोजित हुई जनसुनवाई में आमजन से प्राप्त परिवादों यथा-कृषि विभाग, राजस्व विभाग, विद्युत विभाग एवं पेयजल विभाग से संबंधित विभिन्न परिवादों को मौके पर ही सुनकर निस्तारण किया तथा शेष परिवादों के निस्तारण के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया।

उन्होने राज्य सरकार की त्रिस्तरीय जनसुनवाई कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सरकार की त्रिस्तरीय जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत हर माह ग्राम पंचायत, उपखंड एवं जिला स्तर पर जनसुनवाई का आयोजन कर आमजन की शिकायतों का त्वरित समाधान किया जा रहा है। महीने के प्रथम गुरुवार को ग्राम पंचायत स्तर, द्वितीय गुरुवार को उपखंड स्तर तथा तृतीय गुरुवार को जिला स्तरीय जनसुनवाई आयोजित की जाती हैं। इस अवसर पर उपखंड अधिकारी सुभाष चंद्र हेमानी, तहसीलदार बंटी राजपूत सहित समस्त ब्लॉक स्तरीय अधिकारी, कार्मिक एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
एल्टो कार में छुपाकर ले जा रहे थे मादक पदार्थ, पुलिस ने दबोचे तीन आरोपी, केकड़ी में मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़
केकड़ी में बैरवा समाज एकजुट, छात्रावास निर्माण के लिए अभियान तेज
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
4 days ago
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
1 week ago