गिव अप अभियान से जुड़े 35 लाख नए लाभार्थी, केकड़ी, सरवाड़ व सावर में भी तय लक्ष्य
अजमेर- खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के मंत्री सुमित गोदारा की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विभागीय समीक्षा बैठक आयो
Govind Vaishnav
Chief Editor
Jun 05, 2025 • 6:24 AM IST
Share This Story
अजमेर- खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के मंत्री सुमित गोदारा की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में अजमेर व ब्यावर जिलों के रसद विभाग अधिकारियों सहित जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। मंत्री गोदारा ने बताया कि "गिव अप अभियान" के तहत राज्यभर में अब तक 20.71 लाख लोगों ने खाद्य सुरक्षा योजना का लाभ स्वेच्छा से छोड़ा है। इस नवाचार से 378 करोड़ रुपये की वार्षिक गेहूं बचत होगी।

अजमेर व ब्यावर से अब तक 76 हजार लोगों ने योजना छोड़ी है और आगामी लक्ष्य 35 लाख से बढ़ाकर 50 लाख निर्धारित किया गया है। अजमेर जिले में 49 हजार नए अपात्र व्यक्तियों को हटाने का लक्ष्य है जिसमें केकड़ी (4000), सरवाड़ (5000), सावर (2000) सहित विभिन्न ब्लॉकों की भूमिका तय की गई।

बैठक में अजमेर दक्षिण विधायक अनीता भदेल, ब्यावर विधायक शंकर सिंह रावत, मसूदा विधायक वीरेंद्र सिंह कानावत, नसीराबाद विधायक रामस्वरूप लांबा, केकड़ी से प्रधान होनहार सिंह, देहात अध्यक्ष जीतमल प्रजापत, शहर अध्यक्ष रमेश सोनी, अर्जुन नलिया सहित अधिकारी व रसदकर्मी मौजूद रहे।

Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
देशवाली पंचायत चौरासी की बैठक में अतीक तंवर बने जिला उपाध्यक्ष
6.730 किलो डोडा पोस्त पाउडर बरामद, आरोपी गिरफ्तार
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
1 month ago
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
2 months ago