गहनों के लिए पड़ोसन ने की वृद्धा की बेरहमी से हत्या, पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा
नसीराबाद सदर थाना क्षेत्र के ग्राम भटियाणी में वृद्धा कमला देवी की नृशंस हत्या और गहनों की लूट के मामले का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। इस हत्याकांड की मुख
Govind Vaishnav
Chief Editor
Mar 04, 2025 • 6:25 AM IST
Share This Story
नसीराबाद सदर थाना क्षेत्र के ग्राम भटियाणी में वृद्धा कमला देवी की नृशंस हत्या और गहनों की लूट के मामले का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। इस हत्याकांड की मुख्य आरोपी मृतका की पड़ोसन संजू निकली, जिसने आर्थिक लालच और महंगे शौक पूरे करने के लिए इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया।

यह घटना 1 मार्च 2025 को घटित हुई थी, जब कमला देवी (60) अपने घर पर अकेली थीं। इसी दौरान आरोपी संजू ने चाकू और कैंची से उन पर बेरहमी से वार कर उनकी हत्या कर दी और पहने हुए गहने लूटकर फरार हो गई। इस वारदात से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उप महानिरीक्षक अजमेर रेंज ओमप्रकाश और जिला पुलिस अधीक्षक अजमेर वंदिता राणा के निर्देशन में विशेष टीमों का गठन किया गया। थानाधिकारी नसीराबाद सदर अशोक बिशू के नेतृत्व में गठित टीमों ने एफ.एस.एल., डॉग स्क्वायड और एम.ओ.बी. टीमों के साथ मिलकर घटनास्थल का गहन निरीक्षण किया। तकनीकी और मनोवैज्ञानिक आधार पर जांच करते हुए लगभग 500 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई और डोर-टू-डोर सर्वे किया गया।
जांच के दौरान मृतका के पड़ोस में रहने वाली संजू पर शक गहराया। पूछताछ के दौरान संजू ने अपराध कबूल करते हुए बताया कि उसने घटना से पहले करीब 15 दिनों तक रैकी की थी। सुनसान घर और अकेली वृद्धा को देखकर उसने हत्या और लूट की योजना बनाई। संजू ने स्वीकार किया कि उसने अपनी आर्थिक इच्छाओं और महंगे शौक पूरे करने के लिए इस हत्याकांड को अंजाम दिया। आरोपी के पास से लूटे गए गहने भी बरामद किए गए हैं। इस मामले का खुलासा करने में विशेष रूप से महेन्द्र कानि थाना नसीराबाद सदर का योगदान सराहनीय रहा। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
एल्टो कार में छुपाकर ले जा रहे थे मादक पदार्थ, पुलिस ने दबोचे तीन आरोपी, केकड़ी में मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़
केकड़ी में बैरवा समाज एकजुट, छात्रावास निर्माण के लिए अभियान तेज
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
4 days ago
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
1 week ago