गौ रक्षा सेवा समिति ने पकड़ी गौ वंश से भरी पिकअप गाड़ी, कोहड़ा गाँव के समीप गौ तस्करी का प्रयास नाकाम
13 अगस्त 2024-केकडी़- रात्रि को गौ रक्षा सेवा समिति ने देवली से आ रही एक पिकअप गाड़ी को कोहड़ा गाँव के समीप पकड़ा, जिसमें 6 बछड़ों को ठूस-ठूस कर भरा हुआ था।
Govind Vaishnav
Chief Editor
Aug 13, 2024 • 1:58 AM IST
Share This Story
13 अगस्त 2024-केकडी़- रात्रि को गौ रक्षा सेवा समिति ने देवली से आ रही एक पिकअप गाड़ी को कोहड़ा गाँव के समीप पकड़ा, जिसमें 6 बछड़ों को ठूस-ठूस कर भरा हुआ था। देवली के गौ रक्षक कार्यकर्ता की सूचना पर केकड़ी में रात्रि करीब 1:30 बजे समिति के कार्यकर्ताओं ने अपनी जान की बाजी लगाकर गाड़ी का पीछा किया और गौ वंश से भरी गाड़ी को पकड़कर बछड़ों को कटने से बचाया। सभी गौ वंश को सुरक्षित रूप से बढ़ते कदम गौशाला पहुँचाया गया।

इस अभियान में गौ रक्षा सेवा समिति के कार्यकर्ता सोनू माली, दसरथ चौधरी, विष्णु साहू, बलराम सैनी, प्रदीप राजपुरोहित, शंकर गुर्जर, प्रधान, घिशु जाट, अशोक चौधरी, खुशीराम चौधरी, बिट्टू, अजय सिंह सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे। इसके अलावा माँ बिजासन गौशाला कुचलवाड़ा, श्री साँवरिया सेठ गौशाला, श्री श्याम गौ सेवा दल हिंडोली, और भगत सिंह गौशाला बंथली के कार्यकर्ता परमेश्वर खटीक, दीपक सेन, रोहित खटीक, लोकेश ग्वाल, संदीप, नीरज मीणा, सूरज ग्वाल, निखिल, हर्ष, राहुल आदि भी इस अभियान में शामिल थे।

Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
देशवाली पंचायत चौरासी की बैठक में अतीक तंवर बने जिला उपाध्यक्ष
6.730 किलो डोडा पोस्त पाउडर बरामद, आरोपी गिरफ्तार
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
1 month ago
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
2 months ago