गौ सेविका महिला मंडल देवगांव ने की गौसेवा, एकत्रित दान राशि से गुड़ एवं बंटा खिलाया
केकड़ी - देवगांव की गौ सेविका महिला मंडल ने आज कादेड़ा रोड स्थित बढ़ते कदम गौशाला में पहुंचकर गौसेवा की मिसाल पेश की। मंडल की सदस्यों ने गायों को हरा चारा औ
Govind Vaishnav
Chief Editor
May 27, 2025 • 5:31 AM IST
Share This Story
केकड़ी - देवगांव की गौ सेविका महिला मंडल ने आज कादेड़ा रोड स्थित बढ़ते कदम गौशाला में पहुंचकर गौसेवा की मिसाल पेश की। मंडल की सदस्यों ने गायों को हरा चारा और गुड़ वितरित किया। यह सेवा कार्यक्रम मंडल की अध्यक्ष कांता देवी चौहान के नेतृत्व में आयोजित हुआ।

कांता देवी ने जानकारी देते हुए बताया कि महिला मंडल की सदस्याएं हर एकादशी को गौसेवा हेतु दान राशि एकत्र करती हैं। पूरे वर्ष एकत्रित राशि से साल के अंत में विभिन्न गौशालाओं में सेवा कार्य किए जाते हैं। इस वर्ष कुल 18,000 रुपये की राशि एकत्र हुई, जिससे आज बढ़ते कदम गौशाला सहित अन्य स्थानों पर गायों को हरा चारा व गुड़ खिलाया गया।

इस अवसर पर महिला मंडल की प्रमुख सदस्यों में कांता देवी चौहान, नाथी देवी चौहान, मथुरा देवी, सीता देवी, रामकन्या देवी, लड़ देवी, लाली देवी प्रजापत, सीता देवी भाट, रामेश्वरी देवी वैष्णव, मीठी देवी, मीरा देवी, छोटी देवी, कंचन देवी, इंदिरा देवी, शायरी देवी, कमला देवी, यशोदा देवी, कमला देवी, मधु देवी, देव काकी गुर्जर, पोलु माली एवं मोनू माली आदि उपस्थित रहीं।


कार्यक्रम के दौरान सभी ने मिलकर गौमाताओं की सेवा करते हुए पुण्य अर्जित किया और भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्यों को जारी रखने का संकल्प लिया। स्थानीय समाजसेवियों ने भी महिला मंडल के इस प्रयास की सराहना की।

Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
देशवाली पंचायत चौरासी की बैठक में अतीक तंवर बने जिला उपाध्यक्ष
6.730 किलो डोडा पोस्त पाउडर बरामद, आरोपी गिरफ्तार
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
1 month ago
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
2 months ago