चिकित्सालय सावर के 6 डॉक्टरों का लायंस क्लब द्वारा सम्मान
सावर लायंस क्लब सावर द्वारा राजकीय चिकित्सालय सावर के 6 डॉक्टरों का सम्मान किया गया। लायंस क्लब कोषाध्यक्ष अविनाश कोठारी ने बताया कि डॉ. रिक्शा गुप्ता ,डॉ.
Govind Vaishnav
Chief Editor
Jul 01, 2024 • 6:16 AM IST
Share This Story
सावर लायंस क्लब सावर द्वारा राजकीय चिकित्सालय सावर के 6 डॉक्टरों का सम्मान किया गया। लायंस क्लब कोषाध्यक्ष अविनाश कोठारी ने बताया कि डॉ. रिक्शा गुप्ता ,डॉ. ललित शेखावत, डॉक्टर आदित्य जोशी ,डॉ. सुमन सैनी, डॉ. ममता गढ़वाल एवं डॉ. भावना गुप्ता को माला पहनाकर शॉल ओढ़ाकर स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया।

प्रांतीय सभापति एवं प्रोजेक्ट चेयरमैन लायन एस एन न्याति ने कहा कि डॉक्टर डे एक बहुत बड़ा दिवस है, इस दिन भगवान के बाद डॉक्टर को ही याद किया जाता है डॉक्टर सदा मानव सेवा में सदैव अग्रणी होता है अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद सुवालका ने सभी चिकित्सकों का स्वागत किया। सचिव अशोक कुमार जैन ,नरपत सिंह मेड़तिया, मनोज सैनी ,वीरेंद्र कुमार चौहान, श्रीमती मधु चौहान, रामदेव प्रजापत ,भूपेंद्र सिंह शक्तावत ,राजेंद्र प्रताप सिंह एवं आशा कंवर ने सभी चिकित्सकों का सम्मान कर डॉक्टर डे पर बधाई व शुभकामनाएं दी । चिकित्सालय में कमपोंडर अरुण गर्ग एवं मदनलाल ने सराहनीय सहयोग किया कार्यक्रम का संचालन राजेंद्र प्रताप सिंह ने किया।







Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
एल्टो कार में छुपाकर ले जा रहे थे मादक पदार्थ, पुलिस ने दबोचे तीन आरोपी, केकड़ी में मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़
केकड़ी में बैरवा समाज एकजुट, छात्रावास निर्माण के लिए अभियान तेज
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
6 days ago
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
1 week ago