चोरी की बाइक के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, केकड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई
केकड़ी शहर थाना पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अजमेर वंदिता राणा के निर्देश पर जिले में चोरी व नकबजनी पर निय
Govind Vaishnav
Chief Editor
May 27, 2025 • 5:58 AM IST
Share This Story
केकड़ी शहर थाना पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अजमेर वंदिता राणा के निर्देश पर जिले में चोरी व नकबजनी पर नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्योराजमल मीणा एवं वृत्ताधिकारी हर्षित शर्मा के सुपरविजन में थानाधिकारी कुसुमलता मीणा के नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपी को पकड़ा।

केकड़ी शहर थाना अधिकारी कुसुमलता मीणा ने बताया कि 18 अप्रैल को भट्टा कॉलोनी निवासी कुर्बान अली ने रिपोर्ट दी थी कि उसने अपनी एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल (नंबर RJ 42 SA 3651) जूनिया गेट के पास खड़ी की थी, जो कुछ देर बाद गायब हो गई। काफी तलाश के बाद भी जब बाइक नहीं मिली तो पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के क्षेत्र में लगे करीब 100 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले और तकनीकी साक्ष्य के साथ मुखबिरों से जानकारी जुटाई। इस पर संदिग्ध आरोपी आसिफ पुत्र हनीफ निवासी कादेड़ा को डिटेन किया गया। पूछताछ में उसने आदतन नशे की लत के कारण बाइक चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर चोरी की गई बाइक को जब्त कर लिया है। इस कार्रवाई में थानाधिकारी कुसुमलता मीणा, हैड कांस्टेबल मदनलाल, कांस्टेबल नीरज सिंह, महेन्द्र व धनराज का विशेष योगदान रहा।

Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
देशवाली पंचायत चौरासी की बैठक में अतीक तंवर बने जिला उपाध्यक्ष
6.730 किलो डोडा पोस्त पाउडर बरामद, आरोपी गिरफ्तार
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
1 month ago
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
2 months ago