चोरी में बड़ा हाथ मारने के बाद चोरों ने मंदिर और गोशाला में चढ़ाया दान
अजमेर के रेडिमेड गारमेंट शोरूम से पन्द्रह लाख रुपए की नकदी चुराने वाले चोर गिरोह ने वारदात को अंजाम देने से पहले भीलवाड़ा जिले में स्थित माता मंदिर में ना क
Govind Vaishnav
Chief Editor
Feb 09, 2025 • 6:01 AM IST
Share This Story
अजमेर के रेडिमेड गारमेंट शोरूम से पन्द्रह लाख रुपए की नकदी चुराने वाले चोर गिरोह ने वारदात को अंजाम देने से पहले भीलवाड़ा जिले में स्थित माता मंदिर में ना केवल मन्नत मांगी बल्कि मन्नत पूरी होने पर चार दिन बाद एक लाख रुपए का चढ़ावा भी चढ़ाया। तीनों आरोपियों ने चोरी में मोटी रकम हाथ लगने पर गोशाला में भी बड़ी रकम दान की। यह खुलासा कोतवाली थाना पुलिस की गिरफ्त में आए चोर गैंग ने किया।

पुलिस उपअधीक्षक (उत्तर) रूद्रप्रकाश शर्मा ने बताया कि कोतवाली थानाप्रभारी दिनेश चौधरी की टीम ने पुरानी मंडी सरावगी मेंशन स्थित धनलक्ष्मी राजपूती फैशन शोरूम में वारदात अंजाम देने वाले अजमेर छोटी नागफनी गली नम्बर 4 निवासी कन्हैयालाल उर्फ कान्हा (20), सराना टांटोटी निवासी महेन्द्र रेगर (27) व भिनाय बसा का बडला हाल जयपुर फागी निवासी हनुमान रेगर (27) को गिरफ्तार किया।

Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
एल्टो कार में छुपाकर ले जा रहे थे मादक पदार्थ, पुलिस ने दबोचे तीन आरोपी, केकड़ी में मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़
केकड़ी में बैरवा समाज एकजुट, छात्रावास निर्माण के लिए अभियान तेज
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
4 days ago
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
1 week ago