चार साल से फरार डोडा पोस्त तस्कर केकड़ी पुलिस के शिकंजे में, टॉप-10 आरोपी सुमाराम चौधरी गिरफ्तार
पुलिस थाना केकड़ी शहर द्वारा चार साल से फरार चल रहे अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त विक्रेता को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता प्राप्त की गई। आरोपी थाना केकड़ी शहर के ट
Govind Vaishnav
Chief Editor
Aug 08, 2025 • 8:51 AM IST
Share This Story
पुलिस थाना केकड़ी शहर द्वारा चार साल से फरार चल रहे अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त विक्रेता को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता प्राप्त की गई। आरोपी थाना केकड़ी शहर के टॉप-10 वांछित अपराधियों में शामिल था। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक केकड़ी श्योराजमल मीणा एवं वृताधिकारी केकड़ी हर्षित शर्मा के निकटतम सुपरविजन में थानाधिकारी कुसुमलता मीणा ने एक विशेष टीम गठित की। तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर की विश्वसनीय सूचना के आधार पर आरोपी सुमाराम उर्फ सुमेर चौधरी पुत्र सोहनराम जाट उम्र 29 वर्ष निवासी ब्राह्मणों का बास, सुरपुरा कल्ला, थाना करवड़, जोधपुर कमिश्नरेट को दबिश देकर गिरफ्तार किया गया।

उक्त आरोपी के खिलाफ दिनांक 28 जून 2021 को थाना केकड़ी शहर में दर्ज मुकदमा संख्या 385/2021 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज था, जिसमें गुलगांव टोल नाके पर एक अल्टो कार (RJ 22 CB 5711) से 45 किलोग्राम डोडा पोस्त जब्त किया गया था। उस समय कार चालक भागीरथ माचरा को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया था, तथा आगे की पूछताछ में दो अन्य आरोपियों—सुरेन्द्र व सुमाराम उर्फ सुमेर के नाम सामने आए थे। सुरेन्द्र को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा चुका है, जबकि सुमाराम लगातार फरार चल रहा था। फरारी के दौरान पुलिस द्वारा लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दी जाती रही। आखिरकार तकनीकी निगरानी और मुखबिर की सूचना पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में आरोपी से आगे की पूछताछ जारी है। कार्रवाई में थानाधिकारी कुसुमलता मीणा, एएसआई कप्तान सिंह, कांस्टेबल पंकज, तेजमल व नीरज की सराहनीय भूमिका रही।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
देशवाली पंचायत चौरासी की बैठक में अतीक तंवर बने जिला उपाध्यक्ष
6.730 किलो डोडा पोस्त पाउडर बरामद, आरोपी गिरफ्तार
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
1 month ago
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
2 months ago