छात्रों की जरूरतों पर विशेष ध्यान: सरवाड़ छात्रावास का निरीक्षण करते हुए जिला कलक्टर ने दिए निर्देश
केकड़ी ,23 अगस्त। जिला कलक्टर श्वेता चौहान ने शुक्रवार को सरवाड़ स्थित राजकीय अंबेडकर छात्रावास का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को छ
Govind Vaishnav
Chief Editor
Aug 23, 2024 • 5:59 AM IST
Share This Story
केकड़ी ,23 अगस्त। जिला कलक्टर श्वेता चौहान ने शुक्रवार को सरवाड़ स्थित राजकीय अंबेडकर छात्रावास का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को छात्रावास की नियमित मॉनिटरिंग करने तथा बच्चों की आवश्यकताओं के अनुसार व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए। छात्रावास की साफ-सफाई एवं खाद्यान्न आदि पर्याप्त मात्रा में रखने के निर्देश दिए।

जिला समाज कल्याण अधिकारी इंद्रजीत सिंह ने बताया कि जिला कलक्टर श्रीमती चौहान ने राजकीय अंबेडकर छात्रावास के अवलोकन के दौरान प्रत्येक छात्र के कक्ष में जाकर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। छात्रों के लिए बनाए गए भोजन की गुणवत्ता को भी जांचा। साथ ही उन्होंने विभाग द्वारा बच्चों को उपलब्ध करवायी जाने वाली सामग्री का अवलोकन किया। उन्होने छात्रावास भवन और भोजनशाला का निरीक्षण कर अधिकारियों को निर्देशित किया कि छात्रों को स्वच्छता के साथ समय पर पोषणयुक्त भोजन प्रदान किया जाए । इससे अध्ययनरत बच्चों की पढाई में किसी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न नहीं होगा ।

Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
एल्टो कार में छुपाकर ले जा रहे थे मादक पदार्थ, पुलिस ने दबोचे तीन आरोपी, केकड़ी में मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़
केकड़ी में बैरवा समाज एकजुट, छात्रावास निर्माण के लिए अभियान तेज
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
4 days ago
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
1 week ago