छत पर खेल रही मासूम को लगा हाईटेंशन करंट, हालत गंभीर, परिजन बोले- विद्युत विभाग की लापरवाही से हुआ हादसा
केकड़ी। शहर के बीसलपुर बायपास स्थित नायकों की कॉलोनी में सोमवार दोपहर को दर्दनाक हादसा हो गया जब एक मासूम बालिका छत पर खेलते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ
Govind Vaishnav
Chief Editor
May 27, 2025 • 4:21 AM IST
Share This Story
केकड़ी। शहर के बीसलपुर बायपास स्थित नायकों की कॉलोनी में सोमवार दोपहर को दर्दनाक हादसा हो गया जब एक मासूम बालिका छत पर खेलते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गई। बालिका प्रिया जो कि मालपुरा निवासी मुकेश नायक की पुत्री है इन दिनों अपने ननिहाल आई हुई थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 26 मई को दोपहर करीब 3 बजे वह अपने छोटे नाना भागचंद नायक के घर की छत पर खेल रही थी। इसी दौरान छत के पास से गुजर रही 33 केवी हाईटेंशन लाइन की ढीली तारों से अचानक करंट फैल गया जिससे प्रिया करंट की चपेट में आ गई और नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई।

परिजनों ने तुरंत उसे केकड़ी के राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए अजमेर रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि करंट लगने से बालिका बुरी तरह झुलस गई है और सिर में भी गंभीर चोट आई है। प्रिया के नाना कालूराम नायक ने थाना केकड़ी शहर में रिपोर्ट देकर विद्युत विभाग के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। उनका आरोप है कि विभाग की लापरवाही के चलते यह हादसा हुआ क्योंकि हाईटेंशन लाइन मकानों के ठीक ऊपर से गुजर रही थी और तार लंबे समय से ढीले थे,जिन्हें समय रहते नहीं सुधारा गया।

Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
देशवाली पंचायत चौरासी की बैठक में अतीक तंवर बने जिला उपाध्यक्ष
6.730 किलो डोडा पोस्त पाउडर बरामद, आरोपी गिरफ्तार
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
1 month ago
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
2 months ago