जांगिड़ बालिका छात्रावास संस्थान केकड़ी में नई कार्यकारिणी का गठन
केकड़ी-जांगिड़ बालिका छात्रावास संस्थान केकड़ी की बैठक बद्रीलाल मुंगानिया की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें संस्थान की नई कार्यकारिणी का गठन किया गय
Govind Vaishnav
Chief Editor
Sep 02, 2024 • 5:26 AM IST
Share This Story
केकड़ी-जांगिड़ बालिका छात्रावास संस्थान केकड़ी की बैठक बद्रीलाल मुंगानिया की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें संस्थान की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।

इस बैठक में संरक्षक के रूप में रामकरण खंडेलवाल, अध्यक्ष पद पर दुर्गालाल जांगिड़ (आमेरियां), उपाध्यक्ष पद पर पुरुषोत्तम ककडावा, सचिव पद पर रामलाल जांगिड़ (हींगतडा), सहसचिव पद पर महावीर प्रसाद जांगिड़ (कींजा), कोषाध्यक्ष के रूप में ओमप्रकाश हर्षवाल, और सहकोषाध्यक्ष के रूप में ओमप्रकाश जांगिड़ (आमली) को चुना गया। नव निर्वाचित अध्यक्ष दुर्गालाल जांगिड़ (आमेरियां) ने एकजुटता के साथ काम करने और छात्रावास के कार्यों को तेजी से पूरा करने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। उन्होंने सभी सदस्यों से संगठित होकर कार्य करने का आग्रह किया ताकि छात्रावास के विकास को बढ़ावा दिया जा सके। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष रामराज खंडेलवाल, मन्ना लाल रुवाल, बद्रीलाल मुंगानिया, शंकर लाल खंडेलवाल, दुर्गालाल ककड़ावा, शिवजीराम आमेरिया सहित संस्थान के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
देशवाली पंचायत चौरासी की बैठक में अतीक तंवर बने जिला उपाध्यक्ष
6.730 किलो डोडा पोस्त पाउडर बरामद, आरोपी गिरफ्तार
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
1 month ago
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
2 months ago